Oppo A2m बजट-फ्रेंडली 5G फोन की जल्द होने जा रही एंट्री, पहले ही जान लें फीचर्स और कीमत
Oppo A2m 5G Price: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो जल्द ही अपना नया बजट फोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे Oppo A2m के नाम से जाना जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन की कीमत और फीचर का खुलासा हो चुका है। दरअसल ओप्पो के A2m स्मार्टफोन को चीन के टेलीकॉम लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस फोन के डिजाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। आपको बता दें, इस आगामी फोन को इससे पहले TENNA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। तो चलिए आपको इस फोन के सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।
Oppo A2m की लॉन्चिंग
Oppo A2m स्मार्टफोन को कंपनी सबसे पहले अपने घरेलू बाजार चीन में लॉन्च करने वाली है। जिसकी एंट्री बहुत जल्द हो सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में इसे लॉन्च किए जाने को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।
Oppo A2m की कीमत
ओप्पो अपने इस फोन के 6GB रैम+128GB स्टोरेज की कीमत 1499 CNY यानि कि, लगभग 17,100 रुपये तय कर सकती है। वहीं इसके 12GB +256GB मॉडल की कीमत 1799 CNY यानि लगभग 25,300 रुपये तय हो सकती है। जिसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें स्टारी नाइट ब्लैक और फ्लाइंग फ्रॉस्ट पर्पल शामिल है।

Oppo A2m की खूबियां
Oppo A2m को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट की मानें तो इसे मीडिया टेक ऑक्टा कोर डायमेनसीटी 700 SoC और Mali G57 MP2 GPU से लैस किया जा सकता है। जिसमें 6GB/ 8GB/ 12GB रैम के साथ 128GB/ 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर रन कर सकता है। इस स्मार्टफोन को 6.56 इंच डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट डिस्प्ले के सेंटर टॉप पर वॉटर ड्रॉप आकार का नोच देखमे को मिल सकता है। इसके पीछे सिंगल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश लाइट दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में आपको साइड माउंटेड फिंगप्रिन्ट सेंसर भी मिल रहा है। इसका वजह 184.6 ग्राम हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








