Oppo A2x स्मार्टफोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
Oppo A2x Launched: चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने A Series में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे Oppo A2x के नाम से जाना जाएगा। कंपनी का यह नया Oppo A1x का अपग्रेड वेरियंट है। इसे बजट रेंज के तहत लाया गया है। जो कम कीमत में धांसू फीचर्स से लैस है। आईए आपको ओप्पो के इस नए फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Oppo A2x कीमत
ओप्पो के इस लेटेस्ट फोन ओप्पो ए2एक्स के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1099 युआन यानि कि, लगभग 12,700 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1399 युआन यानि कि, लगभग 16,200 रुपये है। इसे कंपनी ने ब्लैक, गोल्ड और पर्पल तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसकी बिक्री चीनी बाजार में 14 अक्टूबर से शुरू होगी। फिलहाल इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Oppo A2x फीचर्स
Oppo A2x में 6.56 इंच LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो टियरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। इसके स्क्रीन एचडी+ (720 x 1612 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। वहीं इसे 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 निट्स पीक ब्राइटनेस से लैस किया गया है। ओप्पो का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ आ रहा है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट शामिल किया गया है। जो 6 जीबी , 8 जीबी रैम और 128 जीबी व 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ रहा है।
फिलहाल इस डिवाइस के कैमरे का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि TENAA लिस्टिंग के अनुसार इसके रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Oppo A1x फीचर्स
Oppo A1x में 6.56 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर को शामिल किया है। इसके अलावा इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। यह फोन Android 12 बेस्ड ColorOS 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 13MP का वाइड एंगल लेंस और दूसरा 2MP का डेप्थ सेंसर के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








