Home
Mobile

Oppo का नया बजट फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें सभी डिटेल

OPPO ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बजट रेंज सेगमेंट के तहत A-सीरीज का एक नए स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसे OPPO A3 5G के नाम से पेश किया गया है।

यह स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन, फास्ट चार्जिंग और डाइमेंशन प्रोसेसर के साथ आता है। तो चलिए भारत में इसकी कीमत से लेकर फीचर्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Oppo का नया बजट फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च

OPPO A3 5G के स्पेसिफिकेशन - ओप्पो ए3 5जी में HD+ (1604 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच की LCD स्क्रीन मिल रही है।

बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट मिलता है। जिसके साथ 6GB रैम और 128GB की नेटिव स्टोरेज है, जो डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक के अतिरिक्त स्टोरेज एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है।

Oppo का नया बजट फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च

वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो ओप्पो ए3 5जी Android 14 OS पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा है।

जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी दी है।

Oppo का नया बजट फोन Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च

कनेक्टिविटी के लिए OPPO A3 5G में ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक और वाई-फाई 5 जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और लिक्विड रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है।

सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। डायमेशन की बात करें तो इस डिवाइस का वजन 187 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.7 मिमी है।

OPPO A3 5G भारत में ​​कीमत- फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सिंगल 6GB/128GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे नेबुला रेड और ओशन ब्लू रंग में पेश किया गया है।

वर्तमान में यह फोन ब्रांड की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है और इसे चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10% तक की तत्काल छूट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप भी किफायती दाम में प्रीमियम लुक वाला स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ओप्पो ए3 5जी आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO A3 5G Launched in India with Dimensity 6300 processor know specs and availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X