OPPO A3 5G vs OPPO A3s: जानें दोनों फोन में होने वाले अंतर के बारे में, यहां देखें
OPPO A3 5G vs OPPO A3s: OPPO ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बजट रेंज सेगमेंट के तहत A-सीरीज का एक नया स्मार्टफोन OPPO A3 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन, फास्ट चार्जिंग और डाइमेंशन प्रोसेसर के साथ आता है।
लेकिन कंपनी द्वारा 2018 में A-सीरीज के तहत एक और फोन OPPO A3s लॉन्च किया गया था। यह फोन भी कंपनी ने बजट सेगमेंट में ही पेश किया था। यहां हम आपको लेटेस्ट फोन OPPO A3 5G और पुराना वर्जन OPPO A3s के बारे में अंतर बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह पता लगा सके कि कंपनी ने अपनी A-सीरीज को कितना डेवलप किया है और इसमें क्या नए फीचर्स को जोड़ा है।

OPPO A3 5G और OPPO A3s के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: OPPO A3 5G में HD+ (1604 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच की LCD स्क्रीन मिल रही है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट मिलता है। जिसके साथ 6GB रैम और 128GB की नेटिव स्टोरेज है, जो डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक के अतिरिक्त स्टोरेज एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है।
OPPO A3s की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की सुपर फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1.8GHz ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 2GB रैम मिलती है। इस फोन में 16GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ा सकते हैं। ये फोन ड्यूल स्मार्टफोन को सपोर्ट करता है।

कैमरा: वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो OPPO A3 5G Android 14 OS पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
OPPO A3s में 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका कैमरा AI Beauty Technology 2.0 को सपोर्ट करता है। बता दें कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड कलर ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 पर रन करता है।

बैटरी: कंपनी ने OPPO A3 5G को पावर देने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी दी है। वहीं बात करें OPPO A3s की तो इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4230mAh की बैटरी दी है।
कीमत: फिलहाल कंपनी ने OPPO A3 5G स्मार्टफोन को सिंगल 6GB/128GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। OPPO A3s को भी कंपनी ने सिंगल वेरिएंट में पेश किया था, जिसकी कीमत 10,990 रुपये रखी थी।
कलर ऑप्शन: कलर ऑप्शन की बात करें तो OPPO A3 5G नेबुला रेड और ओशन ब्लू रंग में पेश किया गया है और OPPO A3s को भी कंपनी ने दो कलर ऑप्शन रेड और डार्क पर्पल ऑप्शन में पेश किया था।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए OPPO A3 5G में ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक और वाई-फाई 5 जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और लिक्विड रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। डायमेशन की बात करें तो इस डिवाइस का वजन 187 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.7 मिमी है।
OPPO A3s में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और वाई-फाई डायरेक्ट मिलता है। फोन में सेंसर की बात करें तो एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास/मैगनेटोमीटर मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








