50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाले OPPO के इस 5G मॉडल पर बंपर छूट, यहां जानें सबकुछ
अगर आप भी कम दाम में गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ओप्पो का OPPO A3 Pro 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। OPPO के इस स्मार्टफोन को वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर भारी भरकम छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है।
यह फोन 5100mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग समेत कई दमदार फीचर्स से लैस है। तो आइए अब ओप्पो ए3 प्रो 5जी फोन के ऑफर्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

OPPO A3 Pro 5G ऑफर- फिलहाल Flipkart पर ओप्पो A3 Pro 5G स्मार्टफोन को 14 प्रतिशत तक की छूट के साथ 17,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। लेकिन अगर ग्राहर इस फोन को कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो वह 1200 रुपये तक की छूट का भी लाभ ले सकेंगे। जिसके बाद यह फओन 16,799 रुपये की कीमत पर मिलेगा।
OPPO A3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन: इस फोन में 6.67 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस, 180 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, ब्लू ग्लास डबल टेम्पर्ड ग्लास जैसे फीचर्स के साथ आता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में पावरफुल ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 630 6nm (ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm) चिपसेट शामिल किया है। जो Arm माली G57 MC2 GPU (आर्म माली G57 MC2 GPU) ग्राफिक्स कार्ड से लैस है।
स्टोरेज की बात करें तो ओप्पो A3 प्रो 5G स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है। हालांकि, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

ओप्पो ए3 प्रो 5जी फोन को एंड्रॉइड 14 (Android 14) पर आधारित ColorOS 14 के साथ पेश किया गया है। जिसे लेकर कहा जाता है कि, फोन को एंड्रॉइड अपडेट और सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। खास तौर पर यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ सामने आया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश और कई कैमरा फीचर्स हैं।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5100mAh बैटरी दी गई है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मूनलाइट पर्पल और स्टारी ब्लैक कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है।
यह फोन IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट के साथ आता है। जिसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी है। कनेक्टिविटी सपोर्ट के लिए इसमें 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वोल्टई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट समेत कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








