OPPO A3 Pro 5G भारत में 17,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च, जानें स्पेक्स
OPPO A3 Pro 5G Price: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो (OPPO) ने भारत में अपनी A-सीरीज़ के तहत नया फोन OPPO A3 Pro 5G को लॉन्च किया है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है।
जिसमें कंपनी ने पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंशन प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 2TB तक की एक्सपेंडेबल मेमोरी दी है। तो आइए आपको ओप्पो ए3 प्रो 5जी की कीमत, सेल डेट से लेकर फीचर्स और उपलब्धता तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A3 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन- ओप्पो ए3 प्रो 5जी में 6.67-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ रहा है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC दिया गया है, जो 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
इस फोन को SGS ड्रॉप-रेसिस्टेंस और SGS मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके साथ ही धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग भी है। OPPO A3 Pro स्मार्टफोन ColorOS 14 के साथ Android 14 पर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100 mAh की बैटरी दी है। डाइमेशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.68 mm और वजन 186 ग्राम है।
OPPO A3 Pro 5G की कीमत व ऑफर- ओप्पो का यह लेटेस्ट फोन लॉन्च के बाद से ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है, जबकि 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

इस फोन को ग्राहक OPPO Store और Amazon व Flipkart से खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक अगर HDFC, ICICI, यस बैंक, SBI और IDFC फर्स्ट बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करता है तो वह 10% तक का तत्काल कैशबैक लाभ ले सकता है। इसके अलावा इसे छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी ले सकता है।


Click it and Unblock the Notifications