Home
Mobile

शानदार डिजाइन और अतुलनीय ड्यूरेबिलिटी के साथ OPPO ने की OPPO A3 Pro लॉन्च

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

OPPO के A सीरीज के स्मार्टफोन स्टाइल और परफॉर्मेंस का कॉम्बिनेशन प्रोवाइड करने के लिए जाने जाते हैं, जिसकी कीमत भी हमेशा बजट के अनुसार होती है। एक नए मेंबर के रूप में बिल्कुल नए A3 Pro में Oppo ने टिकाऊ क्वालिटी की एक विश्वास योग्य लेयर जोड़कर A सीरीज के फॉर्मूले को एक बार फिर से बेहतर बनाने का प्रयास किया है, जो कि यूजर्स को टेंशन फ्री एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने का वादा करता है।

मैंने हाल ही में OPPO A3 Pro के साथ कुछ समय व्यतीत किया है और यहां मेरे विचार भी उपलब्ध हैं।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

अनमैच्ड ड्यूरेबिलिटी- फ्लैगशिप-ग्रेड ड्रॉप और स्प्लैश प्रोटेक्शन

OPPO A3 Pro में डैमेज-प्रूफ ऑल-राउंडर आर्मर बॉडी दी गई है, जिसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और स्विस SGC का डबल सर्टिफिकेशन भी है। इसे अंदर और बाहर शॉक रेजिस्टेंट मटैरियल का इस्तेमाल करके हासिल किया गया है।

इसी के साथ इसकी डिस्प्ले पर लगा प्रोटेक्टिव ग्लास एक्स्ट्रा पंचर रेजिस्टेंट प्रोवाइड करता है। OPPO A3 Pro 5G को बॉक्स में शॉकप्रूफ प्रोटेक्टिव केस के साथ भी शिप किया गया है, जो कि एक ऐसे सरप्राइज के साथ आता है कि अगर यह गिर भी जाए तो भी इसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। इसकी वजह से इस स्मार्टफोन की मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है। OPPO A3 Pro आपके वर्किंग टाइम में टेबल से नीचे गिरने पर भी बिना किसी परेशानी के टिक सकता है। इतना ही नहीं अगर यह फोन आपकी चाबी में भी फंस जाएगा तो बिना किसी खरोंच के आप इसे आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। इसकी डिस्प्ले में मौजूद यह क्वालिटी आपके लिए थोड़ी सरप्राइजिंग हो सकती है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

OPPO A3 Pro में स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है, जो कि शानदार स्प्लैश टच फीचर के साथ मिलकर आपको पानी की बूंदो या पानी की धुंध के साथ भी डिस्प्ले का इस्तेमाल करने की इजाजत देता है। फिर चाहे आप जिम सेशन के बाद पसीने से भरी हथेलियों से इस फोन को इस्तेमाल करते हो या फिर फ्रेश होने के दौरान गलती से इस पर पानी गिर जाए, तब भी OPPO A3 Pro की डिस्प्ले इस्तेमाल करने में उतनी ही शानदार होगी, जैसे पहले इस्तेमाल करने पर थी।

इस फोन के इंटरनल कम्पोनेंट्स को भी बहुत ही मजबूत बनाया गया है और गिरने के प्रभाव को कम करने के लिए इसमें शॉक अब्जॉर्प्शन की सुविधा भी जोड़ी गई है। मदरबोर्ड का अपर कवर एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एल्युमीनियम एलॉय का इस्तेमाल करके बनाया गया है, जो कि इसके इंटरनल कम्पोनेंट्स को सुरक्षित रखने में सहायता करता है।

A3 Pro के इंटरनल पार्ट के की-कम्पोनेंट बफरिंग मटैरियल से लैस है, जो कि इस फोन के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी के साथ OPPO A3 Pro ने इस फोन के अंदर महत्वपूर्ण शॉक अब्जॉर्बेंस स्पेस भी दिया है। वहीं फोन के प्रभाव को आकर्षक बनाने के लिए और गिरने के प्रभाव को कम करने के लिए इसके जरूरी हिस्सो को ग्लू यानी गोंद में सील किया है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

इसका प्रीमियम डिजाइन है इसके अट्रैक्सन का की-प्वाइंट

OPPO A3 Pro का प्रीमियम ग्लीमिंग डिजाइन लाइट को इस तरह से रिफलेक्ट करता है कि जब आप बाहर निकलते हैं तो यह लोगों का ध्यान सच में अपनी ओर खींचने में कामयाब हो जाता है। इसके फ्रेम में हाई-ग्लास डिजाइन है, जो इसे प्रीमियम लुक देने में मदद करता है। वहीं इस फोन में मौजूद डुअल कैमरा सेटअप के लिए रैक्टेंगल (आयताकार) कटआउट भी प्रीमियम जैसा लुक देता है और पूरे डिजाइन के साथ परफेक्ट मैच करता है। इस फोन के वजन की बात करें तो इसका वजन महज 186g है और यह 7.68mm पतला है। OPPO A3 Pro आपको दो कलर वेरिएंट मूनलाइट परपल और स्टाररी ब्लैक में मिलता है। बता दें कि मूनलाइट परपल वेरिएंट में OPPO का मैग्नेटिक पार्टिकल डिजाइन दिया गया है, जो कि इसके गहरे बैंगनी रंग के बैक कवर पर एक डायनामिक फ्लोइंग टेक्सचर बनाता है। वहीं स्टाररी ब्लैक मॉडल में एक मैट टेक्सचर दिया गया है, जो कि आइकॉनिक OPPO ग्लो प्रोसेसर से गुजरता है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

इसमें मौजूद हाइपर बैटरी से मिलेगा लंबा बैकअप

OPPO A3 Pro के एकदम नए 5,100mAh हाइपर एनर्जी बैटरी पैक के साथ आता है, जो कि 45W SUPERVOOCTM फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करता है।

नए हाइपर एनर्जी बैटरी पैक में दो नए मटैरियल जोड़े गए हैं, जिसमें से एक बिल्कुल नया इलेक्ट्रोलाइट है। यह बैटरी पैक के दोनों पोल पर सेल्फ-हीलिंग फिल्म बना सकता है और दूसरा नया A/B डायाग्राम है, जो कि बेहतर बैटरी फरफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी प्रोवाइड करने में मदद करता है।

इन सभी नए मटैरियल्स और सेफ्टी कोटिंग्स का मतलब यह है कि A3 Pro की बैटरी अधिक सुरक्षित और टिकाऊ है। A3 Pro 5G का बैटरी बैक 50 महीने के इस्तेमाल के बाद भी अपनी क्षमता का 80% से अधिक बनाए रखेगा। यह लेबोरेटरी में 1600 सायकल्स ( 4 साल तक ) के चार्जिंग और डिस्चार्जिंग टेस्टिंग्स के माध्यम से ही निर्धारित किया गया है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

इसकी अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले कर देगी दिल खुश

OPPO ने A3 Pro को सेगमेंट में 6.6 इंच का सबसे ब्राइटेस्ट LCD डिस्प्ले से कनेक्ट किया है। इसमें मौजदू डिस्प्ले 850 nites की बेहतरीन ब्राइटनेस प्रदान करती है, जो कि सूरज की रोशनी वाले मोड में भी 1,000 nites की अधिकतम ब्राइटनेस तक बढ़ सकती है। वर्तमान में A3 Pro के साथ हमारे इस्तेमाल करने में हमने कभी भी खुद को इस चीज के लिए चिंता से भरा हुआ नहीं देखा है कि धूप में फोन का उपयोग करते समय इसकी स्क्रीन पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना करना पड़ा हो।

इस फोन की डिस्प्ले में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट भी दी गई है और इसे इस्तेमाल करते समय 60Hz, 90Hz, 120hZ और 180Hz के बीच स्विच भी किया जा सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि A3 Pro पर आप गेम खेलते समय भी अपने गेम का आनंद हाई लेवल की पॉसिबल फ्रेम रेट्स पर ले सकते हैं, जो कि आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बढ़ाने के साथ ही आपकी आंखो पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को भी कम करेगी।

इसके अलावा अल्ट्रा वॉल्यूम मोड की वजह से अब इसमें ऑडियो आउटपुट या फोन कॉल को नॉर्मल क्लियरिटी के साथ सुनना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अल्ट्रा वॉल्यूम मोड इस फोन के लाउड स्पीकर की आवाज को 300% तक बढ़ा देता और आपके मनोरंजन के मूड को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने में मदद करता है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

AI लिंकबूस्ट के साथ हमेशा रहें कनेक्टेड

OPPO का मालिकाना AI लिंकबूस्ट सभी स्थानों पर स्टेबल कनेक्शन सेट करने के लिए सिस्टम-लेवल AI मॉडल का इस्तेमाल करता है।

OPPO A3 Pro में फर्म का AI लिंकबूस्ट फीचर भी यह सुनिश्चित करता है कि आप चाहे कहीं भी हो, कनेक्टेड रहें। यह फोन डेड जोन में भी Wi-FI और मोबाइल डेटा के बीच स्विच कर सकता है और एक स्मूथर डेटा एक्सपीरियंस के लिए दो सिम के बीच ऑटोमेटिकली स्विच भी कर सकता है।

OPPO A3 Pro का फर्स्ट इंप्रेशन

फोन का कैमरा AI कैपिसिटी से लेस है

OPPO A3 Pro में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप और एक 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन का कैमरा सिस्टम पोर्टेट मोड, AI पोर्टेट रिटचिंग और डुअल व्यू वीडियो मोड के साथ आता है, जो कि आपको पूरी तरह से नैचुरल फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करता है।

OPPO A3 Pro में AI-पावर्ड AI कैमरा सेटअप भी मौजूद है, जो यह तय करने में मदद करता है कि आपकी फोटो वैसी ही आए, जैसी आप चाहते हैं। OPPO A3 Pro 5G अपने सेगमेंट का एकमात्र ऐसा फोन है, जो AI का इस्तेमाल करता है। वहीं AI इरेजर फीचर OPPO से सेल्फ-डेवलप्ड लार्ज मॉडल इंटेलिजेंट फिलिंग की वजह से आपकी फोटो को अनवॉटेंड एलिमेंट्स (अनावश्यक तत्वों ) को हटाने में मदद करता है।

सुपर स्मूथ परफॉर्मेंस

A3 Pro में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे RAM एक्सपेंशन और फ्लूएंसू प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिलाने पर यह पता चलता है कि आपका फोन 5 साल बाद भी सुपर स्मूथ बना रहेगा।

इसके अलावा RAM एक्सपेंशन 8GB तक की एक्स्ट्रा RAM प्रोवाइड करता है, जो कि 8GB मेमोरी और 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स की वजह से हमेशा स्मूथ मल्टी-ऐप का इस्तेमाल सुनिश्चित करता है।

टिनिट्री इंजन के साथ ये फीचर A3 Pro को OPPO के 50 महीने के फ्लूएंसी प्रोटेक्शन टेस्ट को पास करने में मदद करता है, जो कम से कम 4 साल तक एक स्मूथ यूजर एक्पीरियंस की गारंटी देता है।

OPPO A3 Pro के बारे में अंतिम विचार

OPPO A3 Pro में A सीरीज अल्ट्रा-ड्यूरेबिलिटी रूट पर जाती है, जो इसे भारत के मार्केट में सबसे टिकाऊ फोन में से एक बनाती है। हाई-एंड डिजाइन और लंबे समय तक चलने वाले परफॉर्मेंस के वादे के साथ यह विश्वास दिलाने वाली ड्यूरेबिलिटी का मतलब यह है कि OPPO A3 Pro पर स्विच करने वाला कोई भी व्यक्ति वास्तव में जीवन में आगे बढ़ रहा है।

OPPO A3 Pro आज से यानी 24 जून 2024 से मूनलाइट परपल और स्टारी ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 128Gb स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये और 256GB वेरिएंट के लिए 19,999 रखी गई है। आप इस फोन को Amazon, Flipkart, OPPO Store और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।

साथ ही ग्राहक OPPO A3 Pro को HDFC Bank, SBI Bank और ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरदीने पर फ्लैट 10% इंस्टेंट कैशबैक का लाभ भी उठा सकते हैं। इतना ही नहीं इस फोन पर ग्राहक 6 महीने तक की No-Cost EMI और लीडिंग पार्टनर्स के साथ बिना किसी डाउन पेमेंट के कन्ज्यूमर लोन का भी आनंद ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Oppo A3 Pro has arrived in India and offers a dazzling design and unmatched durability at a price that promises a more carefree user experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X