Home
Mobile

Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, बेहतरीन डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ इस दिन होगी एंट्री

Oppo Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oppo जल्द ही अपना नया फोन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में एक टिप्स्टर ने Oppo A3 Pro 5G नाम के नए ओप्पो स्मार्टफोन के रेंडर को लीक किया था।

वहीं अब कंपनी ने भी ऑफिशियली तौर पर चीन में ओप्पो ए3 प्रो 5जी की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही इस आगामी फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का भी खुलासा हो चुका है।

Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, कलर ऑप्शन भी आए सामने

ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर इसके लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए बताया है कि, ओप्पो ए3 प्रो स्मार्टफोन को 12 अगस्त को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा।

बता दें A3 Pro से पहले ओप्पो का सब ब्रांड रियलमी अपने कस्टमर्स के लिए GT Neo 6 SE स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इस पर से कंपनी इसी महीने 11 अप्रैल पर्दा उठाएगी।

Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, कलर ऑप्शन भी आए सामने

Oppo A3 Pro 5G कलर ऑप्शन- Oppo A3 Pro 5G स्मार्टफोन Oppo A2 Pro के सक्सेसर के तौर पर एंट्री करेगा। जिसे साल 2023 सितंबर में लॉन्च किया गया था। ओप्पो ए3 प्रो के कलर ऑप्शन की बात करे तो इसे कंपनी Azure, Yun Jin Powder और Mountain Blue तीन कलर ऑप्शन में लाने वाली है।

वहीं इसके डिजाइन की बात करें तो ओप्पो का यह आगामी फोन Azure कलर ऑप्शन में ग्लास फिनिश डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। वहीं इसके दो अन्य कलर ऑप्शन Yun Jin Powder (rose) और Mountain Blue फोन वीगन लेदर बैक डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है।

Oppo A3 Pro 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, कलर ऑप्शन भी आए सामने

फिलहाल इस फोन के स्पेक्स और फीचर्स की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, इसमें 6.7-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसके सामने की ओर बीच में पंच-होल कैमरा के साथ बेहद पतले बेज़ेल्स मिल सकते हैं।

Oppo A2 Pro स्पेक्स - ओप्पो A2 प्रो में 6.7-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसके साथ FHD+ रिज़ॉल्यूशन, 920 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें कंपनी ने डाइमेंशन 7050 SoC चिपसेट दिया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 8-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्टिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
oppo a3 pro launch date officially announced know expected specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X