OPPO A3 vs Moto G45 5G: इनमें से आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर, यहां जानें
OPPO A3 vs Moto G45 5G: इस सप्ताह में कई बेहतरीन स्मार्टफोन्स ने भारतीय मार्केट में एंट्री ली है। लेकिन यहां हम OPPO A3 5G और Moto G45 5G के बारे में बात कर रहे हैं। इन दोनों ही फोन्स को OPPO और Moto कंपनियों ने कई खूबियों के साथ लॉन्च किया है।
OPPO A3 5G और Moto G45 5G दोनों की ही दाम में किफायती हैं। अब इन दोनों फोन्स को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल पैदा हो रहे होंगे कि आखिर हमें कौन सा फोन खरीदना चाहिए। तो अपने सवालों को अलविदा कहें। क्योंकि हमारा ये आर्टिकल इन दोनों फोन्स में होने वाले अंतर को बताएगा, ताकि आप ये पता लगा सकें कि आपके लिए क्या बेहतर है।

OPPO A3 और Moto G45 5G में अंतर
डिस्प्ले: OPPO A3 5G में HD+ (1604 × 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच की LCD स्क्रीन मिल रही है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC चिपसेट मिलता है। जिसके साथ 6GB रैम और 128GB की नेटिव स्टोरेज है, जो डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 1TB तक के अतिरिक्त स्टोरेज एक्सपेंशन को भी सपोर्ट करता है।
Moto G45 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फ्लैट स्क्रीन के साथ फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल रहा है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जो कि 8GB रैम के साथ आया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें स्मार्ट कनेक्ट और फैमिली स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
कैमरा: वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो OPPO A3 5G Android 14 OS पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
Moto G45 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: कंपनी ने OPPO A3 5G को पावर देने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी दी है। Moto G45 5G को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत: फिलहाल कंपनी ने OPPO A3 5G स्मार्टफोन को सिंगल 6GB/128GB स्टोरेज में उपलब्ध कराया है। जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। Moto G45 5G के स्टैंडर्ड वेरिएंट को कंपनी ने 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। डिवाइस अलग-अलग मेमोरी वेरिएंट और कॉन्स्टेंट स्टोरेज में उपलब्ध है। इसके 4GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।
कलर ऑप्शन: कलर ऑप्शन की बात करें तो OPPO A3 5G नेबुला रेड और ओशन ब्लू रंग में पेश किया गया है। Moto G45 5G तीन डायनामिक कलर ऑप्शन Viva Magenta, Brilliant Blue और Brilliant Green में लॉन्च हुआ है।
कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए OPPO A3 5G में ब्लूटूथ 5.3, USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक और वाई-फाई 5 जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और लिक्विड रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। डायमेशन की बात करें तो इस डिवाइस का वजन 187 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.7 मिमी है।
Moto G45 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है। इस फोन का डाइमेंशन 162,7x74.64x8.03mm और वजन 183 ग्राम है। इस फोन में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








