Home
Mobile

2 जुलाई को पेश होगा OPPO A3, लॉन्च होने से पहले जान लें सभी जरूरी डिटेल

OPPO ने अप्रैल में चीनी बाजार में OPPO A3 Pro 5G पेश किया था। यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हाल ही में पेश हुए OPPO A3 Pro से अलग है। अब कंपनी ने ऑफिशियली यह स्पष्ट किया है कि वह 2 जुलाई को चीन में OPPO A3 पेश करने वाली है।

लॉन्च से पहले ही OPPO ने ऑफलाइन स्टोर्स, ऑफिशियल वेबसाइट और चीनी बाजार में जेडी, टीमॉल, डॉयिन और पिंडुओडुओ जैसे अन्य ऑनलाइन चैनल के जरिए रिजर्वेशन लेना भी शुरू कर दिया है। चलिए इस फोन की कीमत और बाकी जरूरी डिटेल्स को विस्तार से जान लेते हैं।

2 जुलाई को मार्केट में कदम रखेगा OPPO A3 स्मार्टफोन

OPPO A3 की कीमत

OPPO A3 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन यानी लगभग 24,206 रुपये, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन यानी लगभग 26,293 रुपये और 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन यानी लगभग 30,049 रुपये होने की उम्मीद है।

OPPO A3 डिजाइन

कंपनी ने OPPO A3 में दमदार ड्यूरेबिलिटी पर जोर दिया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि सभी फ्लैट स्क्रीन पर डेमेज का खतरा नहीं रहता है। वहीं इस फोन को लेकर यह दावा किया गया है कि A3 हाई क्वालिटी वाले ग्लास, मजबूत बिल्ड और फ्लैट स्क्रीन की मजबूती के साथ गिरने पर बेहतर सुरक्षा प्रदान करेगा।

बता दें कि कंपनी ने अभी तक इस फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन कंपनी की ओर से इस फोन के कलर के बारे में जानकारी सामने आई है। OPPO अपने इस फोन को 3 कलर ऑप्शन माउंटेन ग्रीन, ट्रैक्विलिटी ब्लैक और ऑरोरा पर्पल में पेश करेगी।

OPPO A3 के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को हाल ही में चाइना टेलीकॉम की प्रोडक्ट लाइब्रेरी में लिस्ट किया गया था, जहां से इसके स्पेसिफिकेंशन के बारे में जानकारी मिली है। OPPO A3 में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल के साथ आएगी। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगी। फोन के डाइमेंशन में लंबाई 162.54 मिमी, चौड़ाई 75.44 मिमी, मोटाई 7.15 मिमी और इसका वजन 179 ग्राम होगा।

OPPO A3 का कैमरा और बैटरी

OPPO A3 में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का दूसरा कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO A3 will be launched on July 2, know all the important details before the launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X