Oppo A38 स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ भारत लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo A38 Launched: अगर आप भी कम बजट में कोई नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने अपना नया हैंडसेट Oppo A38 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने कमद दाम में दमदार फीचर्स से लैस किया है। यह बजट रेंज में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि इस फोन की एंट्री इससे पहल यूएई और मलेशिया में हो चुकी है। तो आईए आपको इस फोन की भारत में कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Oppo A38 की भारत में कीमत
कंपनी ने अपने इस नए हैंडसेट Oppo A38 को 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने प्री-ऑर्डर के लिए अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। जिसकी डिलीवरी 13 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी। इसकी बिक्री ऑनलाइन साइट Flipkart के माध्यम से की जाएगी। आपको बता दें, इसे ग्राहक गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकता है।
Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Oppo A38 में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा कोर MediaTek Helio G85 को शामिल किया है। वहीं स्टोरेज के लिए इस स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकता है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड OPPO ColorOS 13.1 पर काम करेगा।
ओप्पो ए38 स्मार्टफोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट कैमरा शामिल किया गया है। इसके साथ ही सेल्फी औऱ वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओप्पो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल किया है, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल 4G सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications