Home
Mobile

Oppo A38 की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री, 50MP के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, यहां जानें सबकुछ

Oppo A38 Launch Date: स्मार्टफोन ब्रांड Oppo जल्द ही अपना नया हैंडसेट Oppo A38 को लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर, स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें, इस फोन को अब तक TDRA, SIRIM, NBTC और GCF सर्टिफिकेशन वेबसाइट देखा जा चुका है। तो आइए आपको ओप्पो ए38 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A38 की कीमत

OPPO A38 को लेकर आई नई रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को ब्लैक और गोल्ड दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। जिसे अगले महीने यूरोपीय बाजार में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही जल्द इसके भारत और अन्य एशियाई देशों में भी दस्तक देने की उम्मीद है। इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत यूरोपीय मार्केट में EUR 159 यानि कि, लगभग 14,187 रुपये होगी।

Oppo A38 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Oppo A38 को 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इस फोन को कंपनी ऑक्टा कोर MediaTek Helio G80 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ ला सकती है। वहीं स्टोरेज के तौर पर इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह अपकमिंग फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 पर काम करेगा।

Oppo A38 में फोटोग्राफी के लिए f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी से लैस कर सकती है।

Oppo A38 की जल्द होगी धमाकेदार एंट्री,  50MP के साथ मिलेंगे ये फीचर

इसके अलावा इसमें आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल नैनो सिम कार्ड स्लॉट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और वाईफाई 5 मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A38 may include a 50-megapixel primary camera with f/1.8 aperture and a 2-megapixel secondary camera with f/2.4 aperture. At the same time, a 5-megapixel front camera with f / 2.2 aperture will be available for selfie.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X