Oppo A3X 5G स्मार्टफोन इस सर्टिफिकेशन पर आया नजर, स्पेसिफिकेशन, कीमत व डिजाइन का खुलासा
स्मार्टफोन मेकर कंपनी OPPO इस महीने के आखिर यानी 29 जुलाई को भारत में OPPO K12x लॉन्च करने जा रही है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक अन्य रिपोर्ट में OPPO A3x के लॉन्च का भी हिंट मिला है।
ओप्पो के इस आगामी फोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके स्पेक्स और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। चलिए आपको आगे इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A3x 5G की भारत में कीमत- एक टिपस्टर के अनुसार OPPO A3x 5G को इस महीने के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग बजट 5G फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम होगी, हालांकि सटीक कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन तीन वेरिएंट 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB में उपलब्ध होगा।
OPPO A3x स्टाररी पर्पल, स्टारलाइट व्हाइट और स्पार्कल ब्लैक तीन कलर में लॉन्च होगा। डिजाइन की बात करें तो यह OPPO A3 Pro से थोड़ा मिलता-जुलता है। इसमें फ्लैट किनारों और टेक्सचर्ड बैक पैनल के साथ एक प्रीमियम दिखने वाला डिजाइन है।

रियर कैमरे को एलईडी फ्लैश के साथ स्मार्टफोन के ऊपरी-बाएं कोने पर रखा गया है। वहीं पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फोन के दाईं ओर है। OPPO A3x बाजार में एक नया बजट 5G फोन होगा। ओप्पो A3x की कीमत 11,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच बताई जा रही है।
लिस्टिंग की मानें तो OPPO स्मार्टफोन में 1604×720 पिक्सल के रिजॉल्यूशन वाला 6.67-इंच का डिस्प्ले शामिल होगा। टेना लिस्टिंग की मानें तो इसे 2.4 गीगाहर्ट्ज की बेस फ्रीक्वेंसी और टोटल 8 कोर मिले हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 6GB/8GB और 12GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB/128GB/256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। जबकि, बैटरी की बात की जाए तो ओप्पो के इस फोन में 4,970mAh की बैटरी शामिल होगी, हाालंकि, इसकी फ़ास्ट चार्जिंग डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट के अनुसार इसका डाइमेंशन 165.71×76.02×7.68mm है और इसका वजन करीब 187 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








