Home
Mobile

6,000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाले OPPO A5 सीरीज फोन जल्द होंगे लॉन्च, चेक करें डिटेल

OPPO A5 5G series Launch:जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपने कस्टमर्स के लिए नए स्मार्टफोन को मार्केट में लाने की तैयारी में है। इस लिस्ट में तीन फोन शामिल हैं, जिसे Google Play कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। हाल ही में OPPO A5 5G को अब OPPO की ग्लोबल वेबसाइट पर OPPO A5 4G और OPPO A5x के साथ लिस्ट किया गया है।

इन लिस्टिंग से फोन के पूरे डिजाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। OPPO A5 का 5G वेरिएंट वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP65 रेटिंग और 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। यहां हम इन डिवाइस के बारे में विस्तार से बताएंगे।

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आएंगे OPPO A5 5G सीरीज के फोन

OPPO A5 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO A5 4G में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसे 720 x 1,604 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट (5G मॉडल पर 120Hz), 180Hz टच सैंपलिंग रेट, 83 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1,000 निट्स HBM और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i रेटिंग के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर: फोन में स्नैपड्रैगन 6s 4G Gen 1 चिपसेट है, जिसे एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है।
OPPO A5 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट है जिसे माली G57 GPU के साथ जोड़ा गया है।
कैमरा: इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें आगे की तरफ 5MP का लेंस है।
वहीं 5G वर्जन में सेल्फी के लिए आगे की तरफ 8MP का लेंस है। बैटरी: फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
मेमोरी: इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है।
अन्य फीचर्स: साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है।
कलर ऑप्शन: जहां 4G वर्जन मिडनाइट पर्पल, ऑरोरा ग्रीन और मिस्ट व्हाइट शेड्स में उपलब्ध होगा। वहीं 5G वर्जन में मिस्ट व्हाइट और ऑरोरा ग्रीन रंग हैं।

OPPO A5x के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: OPPO A5x में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 1,604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1,000 निट्स HBM ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है।
प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s 4G जेन 1 चिपसेट है, जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ जोड़ा गया है।
मेमोरी: इसमें 8GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज मिलता है।
कैमरा: OPPO A5x में 32MP का मुख्य कैमरा और IR सेंसर है। इसमें सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: फोन में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
अन्य: इस डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी मिलती है।
कनेक्टिविटी: इस फोन में 4G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है।
रंग: इस फोन मिडनाइट ब्लू और लेजर व्हाइट रंग में पेश किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X