Home
Mobile

Oppo A5 Pro 5G लॉन्च, दमदार बैटरी और AI फीचर्स के साथ आया नया 5G स्मार्टफोन

Oppo ने भारत में अपने लेटेस्ट Oppo A5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। कंपनी इसे A-लाइनअप में लेकर आई है। बजट-फ्रेंडली फोन दो कॉन्फिगरेशन में आया है। लेटेस्ट डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5800mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, फोन 50-मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। फोन में एआई-ड्राइवन इमेज एडिटिंग टूल्स भी दिए गए हैं।

Oppo A5 Pro 5G भारत में लॉन्च

Oppo A5 Pro 5G का प्राइस और अवेलेबिलिटी

ओप्पो ए5 प्रो 5जी की शुरुआती कीमत भारत में 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये है। इसका 8GB+256GB वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इसमें फेदर ब्लू और मोचा ब्राउन जैसे दो स्टाइलिश कलर ऑप्शन मिलते हैं। फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया ई-स्टोर पर बिक्री के लिए अवेलेबल है।

इसे चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से भी लिया जा सकता है। ग्राहकों को SBI, IDFC फर्स्ट बैंक, BOB Financial, Federal Bank और DBS बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट-ईएमआई ऑप्शन भी अवेलेबल है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जैसा कि बताया फोन में 6nm पर आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर CPU के साथ आता है। इसे 8GB रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ चलता है, जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से देखें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में AI Eraser, AI Unblur, AI Smart Image Matting 2.0 और AI Reflection Remover जैसे एडवांस्ड एआई टूल्स दिए गए हैं जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

स्मार्टफोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.3, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे सभी जरूरी ऑप्शन दिए गए हैं।

फोन की बनावट भी काफी दमदार है क्योंकि यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी दोनों से सेफ है। इसका वजन 194 ग्राम है और मोटाई केवल 7.8mm है, जिससे यह देखने में भी काफी स्टाइलिश लगता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X