Home
Mobile

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो ए57, कीमत भी कम

ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ए57 लॉन्च कर दिया है, यह 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

By Agrahi

ओप्पो का नया स्मार्टफोन ओप्पो ए57 लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी ने फिलहाल चीन में पेश किया है। कंपनी का यह मिडरेंज स्मार्टफोन 1,599 सीएनवाई यानी कि करीब 16,000 रुपए में लॉन्च हुआ है।

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो ए57, कीमत भी कम

यह फोन 12 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके दो रंग रोज़ गोल्ड और गोल्ड उपलब्ध होंगे। कंपनी ने अपने इस फोन फिलहाल कहीं और पेश करने से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है।

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो ए57, कीमत भी कम
ओप्पो ए57 एक ड्यूल सिम स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रायड के 6.0 मार्शमेलो वर्जन पर काम करता है, इसके साथ फोन में ओप्पो की कलर ओएस 3.0 स्किन दी गई है।

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो ए57, कीमत भी कम

फोन में ऑक्टा कोर 1.4GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 SoC प्रोसेसर दिया है। फोन की रैम 3जीबी की है, इसमें अड्रेनो 505 जीपीयू ग्राफ़िक्स के लिए दिया गया है।

16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो ए57, कीमत भी कम

ओप्पो ए57 स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी एलसीडी डिस्प्ले है जो कि 2.5 डी कर्व ग्लास के साथ आती है। 4जी LTE सपोर्ट के साथ आने वाला यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर से लेस है।

स्मार्टफोन का रियर कैमरा एलईडी फ़्लैश मोड्यूल, 13 मेगापिक्सल शूटर है। इसकी खास बात है कि यह इसका फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यानी कि सेल्फी लेने वालों के लिए खास।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A57 smartphone with 16 Megapixel front camera launched hindi. Read more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X