Home
Mobile

Oppo A59 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत व ऑफर डिटेल

Oppo A59 5G Price: ओप्पो के हाल ही में लॉन्च हुए लेटेस्ट Oppo A59 5G स्मार्टफोन की आज पहली सेल लाइव होने जा रही है। अगर आप भी बजट रेंज में नया हैंडसेट लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ओप्पो का यह फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। OPPO के इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट मिल रहा है। तो आइए आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर, इसकी कीमत और स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Oppo A59 5G स्मार्टफोन की पहली सेल आज, बंपर छूट के साथ खरीदें फोन

Oppo A59 5G की कीमत व ऑफर

अप्पो ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बीते 22 दिसंबर को देश में इस फोन को लॉन्च किया है। जिसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे लाइव हो रही है। ग्राहक इस फोन को ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट खरीद सकते हैं। वैसे तो कंपनी ने इसे 14,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। लेकिन फर्स्ट सेल में इस फोन पर कई ऑफर्स के लाभ ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। जिसके तहत आप इसे भारी भरकम छूट के साथ खरीद सकते हैं। अगर OPPO A59 5G की खरीदारी ग्राहक SBI कार्ड, Bank of Baroda क्रेडिट कार्ड, IDFC First Bank कार्ड, AU Finance Bank कार्ड, One Card से इस फोन की खरीदारी करता है तो वह 1500 रुपये तक का कैशबैक लाभ ले सकता है। इसके साथ ही इसे 6 महीने के लिए नो कॉस्ट EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Oppo A59 5G स्पेक्स

ओप्पो ए9 5जी में आपको 6.56 इंच एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 प्रोसेसर से लैस किया है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MP2 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB/6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहा है।

फोटोग्राफी के लिए Oppo A59 5G के रियर में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी डेप्थ लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो ने अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has recently launched a new smartphone Oppo A59 5G. The company has launched it for Indian customers on December 22. Today the first sale of this phone is going to happen. The price of the phone starts from Rs 14999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X