Home
Mobile

Oppo ला रहा 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ ‘सस्‍ता’ स्मार्टफोन, यहां जानें सभी डिटेल

Oppo जल्द ही अपना नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन को गूगल प्‍ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिससे इस आगामी फोन के प्रोसेसर, रैम डिटेल की जानकारी सामने आ चुकी है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन का नाम और खासियत बताते हैं।

अपने इस सस्ते फोन को कंपनी बाजार में Oppo A60 के नाम से पेश करेगी। यह फोन बाजार में पहले से मौजूद Oppo A59 की जगह लोगा। जो कम बजट में तगड़े फीचर्स से लैस होगा। वहीं एक रिपोर्ट की मानें तो इसे गूगल प्‍ले कंसोल पर मॉडल नंबर QTI SM6225 प्रोसेसर के साथ देखा गया है।जो स्‍नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है। बात दें, यह एक 4G प्रोसेसर होगा।

Oppo ला रहा 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ ‘सस्‍ता’ स्मार्टफोन, यहां जानें

इसके साथ ही Oppo A60 में कंपनी 8GB रैम दे रही है। ओएस की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 ओएस काम करेगा। जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। ग्राफ‍िक्‍स के लिए इसमें एड्र‍िनो 610 जीपीयू दिया जाएगा।

आपको हमने पहले ही बता दिया है कि, यह कंपनी का सस्ता स्मार्टफोन होगा। जिससे फोन में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन दिए जानें की संभावना है। इस फोन का डिस्‍प्‍ले मोटे बेजल्‍स के साथ आ सकता है वहीं इसके फ्रंट कैमरा के चारों तरफ वॉटर ड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

Oppo ला रहा 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ ‘सस्‍ता’ स्मार्टफोन, यहां जानें

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिल सकता है। इससे पहले Oppo A60 को इंडोनेश‍िया के SDPPI, थाइलैंड के NBTC, TKDN समेत यूएई की TDRA सर्टिफ‍िकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है।

Oppo A59 5G स्पेसिफिकेशन्स- ओप्पो ए59 स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश और 720 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो ​वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल पर बनी है।

अपने इस हैंडसेट में ओप्पो ने ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 6020 चिपसेट दिया है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। Oppo A59 स्मार्टफोन में 128GB स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13MP मेन कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें कंपनी ने 5000 mAh बैटरी सपोर्ट दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is soon going to launch its new cheap smartphone named A60. In which Snapdragon 680 processor can be found.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X