Oppo ने कम दाम में लॉन्च किया धाकड़ स्मार्टफोन, 50MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें
Oppo A78 4G Launched : स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपना नया हैंडसेट Oppo A78 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। जो 50 मेगापिक्सल कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। इस फोन को कंपनी ने बजट फोन के तौर पर पेश किया है। जिसमें आपको सस्ते में धांसू फीचर्स मिल रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि, इस स्मार्टफोन की खरीदारी पर कंपनी अपने ग्राहकों को फ्री ईयरफोन्स भी दे रही है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Oppo A78 4G की कीमत
Oppo A78 4G को कंपनी ने 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 20,000 रुपये तय किया है। इस नए हैंडसेट को कंपनी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया गया है। जिसमें यूजर्स को Black Mist और Sea Green दो कलर ऑप्शन मिल रहा है।

Oppo A78 4G में की खासियत
Oppo A78 4G की खासियत की बात करें तो इस फोन में 6.43 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इस डिवाइस को कंपनी ने Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए Oppo A78 4G में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 8 मेगापिकस्ल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो का ये डिवाइस 5,000mAh की बैटरी और 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया गया है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन पर यूजर्स को फ्री ईयरबड्स भी ऑफर किया जा रहा है।
इस न्यूली हैंडसेट के साथ यूजर को Oppo Enco Buds 2 ईयरफोन्स भी मिल रहा है। आपको बता दें भारत में ओप्पो ने Oppo A78 5G डिवाइस साल की शुरूआत में ही लॉन्च किया था। इंडोनेशिया के अलावा, दूसरे देशों में इस स्मार्टफोन की खरीदारी और कीमत को लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








