Oppo A78 4G की भारत में लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा, जानें सभी डिटेल्स
OPPO A78 4G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपने OPPO A78 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसे अब भारतीय बाजार में भी पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन की आज यानि 27 जुलाई को दस्तक दे सकता है। सामने आई एक रिपोर्ट में इस फोन की भारत में कीमत और उपलब्धता के बारे में बताया गया है। तो आइए आपको दमदार फीचर्स से लैस इस मिड रेंज वाले फोन की लीक रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Oppo A78 4G की कीमत
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo A78 4G का मार्केट ऑपरेटिंग प्राइज 17,499 रुपये हो सकती है। वहीं इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, इसे भारतीय बाजार में 18,000 से लेकर 20,000 रुपये की कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें Oppo A78 4G हैंडसेट की एंट्री इससे पहले इंडोनेशिया में हो चुकी है। जिसे लगभग 19,640 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

Oppo A78 4G के स्पेसिफिकेशंस
Oppo A78 4G को 6.43 इंच की AMOLED Full HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz के साथ आ रहा है। Oppo A78 4G को ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम के साथ 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है। जिसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन 8GB तक वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








