Home
Mobile

Oppo A78 4G कम कीमत में जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स जान खरीदने से खुद को रोक नहीं पाएंगे

OPPO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Oppo A78 4G को भारत में लॉन्च वाला है। जिसे कंपनी ने लॉन्च से पहले ही अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये इस फोन को टीज किया है। जिससे इसके खास स्पेक्स और डिजाइन का खुलासा हो गया है। हालांकि भारतीय बाजार में दस्तक देने से पहले ही इस फोन की एंट्री इंडोनेशिया में हो चुकी है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स का बारे में पहले ही बता देते हैं।

Oppo A78 4G कीमत

Oppo A78 4G को अगस्त के शुरुआत हफ्ते में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इस अपकमिंग फोन को देश में 15,000 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लाया जा सकता है। आपको बता दें, साल की शुरूआत में ही Oppo A78 5G को भारत में 18,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

Oppo A78 4G खासियत

Oppo A78 4G को 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। जिसका फुल HD+ (1080 x 2400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC को शामिल किया जा सकता है। जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दिय जाएगा। जिसे यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा जा सकते हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉइड 13 और ओप्पो के ColorOS 13.1 पर चलेगा। इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर, अल्ट्रा-वॉल्यूम मोड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एनएफसी सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Oppo A78 4G कम कीमत में जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Oppo A78 4G को इंडोनेशिया में 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A78 5G को कंपनी ने साल की शुरूआत जनवरी में ही भारतीय बाजार में पेश किया है। इसमें 6.56-इंच की HD+ IPS LCD स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। इस डिवाइस को 7nm MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ 8GB रैम से पैक्ड किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है। Oppo A78 5G में 5,000mAh की बैटरी 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A78 4G will run on Android 13 and Oppo's ColorOS 13.1. Apart from this, features like dual speaker, ultra-volume mode, in-display fingerprint scanner and NFC support can be included in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X