Oppo A78 5G स्मार्टफोन जल्द भारत में होगा लॉन्च,जाने क्या होगा इसमें खास

वैसे तो साल 2023 के शुरू होते ही कई कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन लॉन्च किए है। इन्हीं सब में Oppo A78 5G ने आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में डेब्यू करने के लिए तैयार है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पहले ही मलेशिया में लॉन्च कर दिया है और इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हो गया है। इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। वहीं 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। Oppo A78 5G में 50-मेगापिक्सल AI डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर भी शामिल है।
Oppo ने एक ट्वीट शेयर कर बताया है कि ओप्पो ए78 5जी भारत में 16 जनवरी को लॉन्च होगा। कंपनी ने अभी तक देश में हैंडसेट के कीमत का कोई खुलासा नहीं किया है। हालाँकि, एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 19,000 रुपये हो सकती है।
Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 90Hz रिफ्रेश रेट और 90Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.56-इंच HD+ (720x1,1612 पिक्सल) LCD स्क्रीन मिलेगा। Oppo A78 5G माली-G57 MC2 GPU के साथ मिलकर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 SoC पर चलता है। वहीं इसमें 8GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, RAM को ऑनबोर्ड स्टोरेज का यूज करके 8GB तक की वर्चुअल मेमोरी प्रोवाइट कर सकती है।

Oppo A78 5G कैमरा
ओप्पो A78 5G में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। बता दें कि आपको इसमें हाइलाइट किया गया डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग स्नैपर भी शामिल है। ये दोनों कैमरा सेटअप 30fps पर फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने के योग्य हैं।
Oppo A78 5G बैटरी
इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो का दावा है कि यह स्मार्टफोन 16 घंटे तक बिना ब्रेक के वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट प्रोवाइट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, Oppo A78 5G का डाइमेंशन 163.8x75.1x7.99 और वज़न लगभग 188 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








