Home
Mobile

Oppo A79 5G स्मार्टफोन 50MP सैमसंग कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Oppo A79 5G Launched: ओप्पो ने अपनी A-Series के तहत नया 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। जिसे Oppo A79 5G नाम से जाना जाएगा। इस नए हैंडसेट को कंपनी ने Oppo A78 5G के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया है। जिसमें 50MP सैमसंग कैमरा , 8GB रैम के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर्स शामिल किया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कल से यानि 28 अक्टूबर सेल शुरू होने जा रही है। जिसकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। आइए आपको इस लेटेस्ट फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

OPPO A79 5G कीमत

ओप्पो ए79 5जी को कंपनी ने 19,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया है। जिसे मिस्ट्री ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री 28 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसे ग्राहक ओप्पो स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन और दूसरे रिटेल आउटलेट से खरीद सकते हैं। इस फोन पर ऑफर्स की बात करें तो दिवाली सीजन के तहत सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी पर 4000 रुपये तक कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI का लाभ ग्राहक ले सकते हैं। इसके अलावा Loyal Oppo कस्टमर्स को एक्सचेंज ऑफर के तहत इस पर 4000 रुपये तक का बोनस भी मिल रहा है।

Oppo A79 5G  स्मार्टफोन 50MP सैमसंग कैमरा के साथ भारत में लॉन्च

OPPO A79 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो ए79 5जी में 6.72 इंच फुलएचडी+ LCD स्क्रीन दी गई है। जिसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। वहीं डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180 हर्ट्ज़ है, जो 680 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 7nm प्रोसेसर से लैस किया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 8GB रैम और 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है। इसके स्टोरेज को ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Oppo A79 5G को ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ आता है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 50MP Samsung JN1 सेंसर, अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट सेंसर दिए गए हैं। हैंडसेट में रियर पर LED फ्लैश भी मिलता है। फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। सिक्यॉरिटी के लिए Oppo A79 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has made Oppo A79 5G available at a price of Rs 19,999. Which has been launched in two color options: Mystery Black and Glowing Green. The sale of this phone will start from October 28. Which customers can buy from Oppo Store, Flipkart, Amazon and other retail outlets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X