नए कलर Lilac Blue में लॉन्च हुए Oppo Enco Buds 2, सस्ते होने के साथ मिल रही बेहतरीन बैटरी लाइफ
Oppo ने अपने पॉपुलर ईयरबड्स Enco Buds 2 को एक नए कलर वेरिएंट में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इन TWS ईयरबड्स को अगस्त 2022 में पेश किया था, जिसका अब नए कलर वाला वेरिएंट पेश किया गया है।
कंपनी ने अगस्त 2022 में Enco Buds 2 को दो कलर ऑप्शन व्हाइट और ब्लैक में मार्केट में उतारा था। इसके बाद कंपनी इसे एक और नए कलर वेरिएंट लाइम ग्रीन में भी लेकर आ चुकी है। लेकिन अब लेटेस्ट वेरिएंट लिलैक ब्लू में पेश किया गया है। चलिए जानते हैं कि Enco Buds 2 को आप कहां से और कितनी कीमत में खरीद सकते हैं।

Oppo Enco Buds 2 के नए कलर वेरिएंट की कीमत
भारत में Oppo Enco Buds 2 का नया कलर वेरिएंट Lilac Blue नाम से आया है, जिसकी वर्तमान में कीमत 1599 रुपये है। ग्राहक इसे Oppo वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीद सकते हैं।
Oppo Enco Buds 2 Lilac Blue की खासियत
इन ईयरबड्स में 10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिसमें 101 डीबी तक ड्राइविंग सेंस्टिविटी और 20 हर्ट्ज से 20,000 हर्ट्ज तक फ्रीक्वेंसी रेंज दी गई है। इन बड्स में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ये बड्स ब्लूटूथ 2.5 को सपोर्ट करेंगे। इस कनेक्टिविटी की मदद से ये बड्स 10 मीटर की रेंज में आसानी से कनेक्टेड रह सकते हैं।
AI फीचर्स की भी सुविधा मौजूद
Oppo Enco Buds 2 में AAC और SBC ब्लूटूथ कोडेक्स का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इनमें 80ms तक की लो लेटेंसी रेट दी गई है। इन बड्स का इस्तेमल गेमिंग के लिए भी किया जा सकता है। इन बड्स को AI फीचर्स से भी जोड़ा गया है। कहने का मतलब यह है कि इनमें AI बेस्ड नॉयस कैंसिलेशन भी मौजूद है।
साथ ही इनमें Dolby Atoms का सपोर्ट भी मिल रहा है। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इन्हें IPX4 रेटिंग भी मिली है। बैटरी की बात करें तो इन बड्स में 40mAh की बैटरी दी गई है और चार्जिंग केस की बैटरी 460mAh है। इतना ही नहीं ये बड्स सिंगल चार्ज करने के बाद तकरीबन 28 घंटे तक चल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







