Home
Mobile

भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो एफ1एस, जानें इसकी 10 खास बातें!

By Aditi Pathak

ओप्‍पो कम्‍पनी ने हाल ही में भारत में अपना ग्रेट मार्केट बना लिया है। यूजर्स को इनके फोन में दिए जाने वाले फीचर्स काफी पसंद आ रहे हैं। जनवरी में ओप्‍पो F1 और F1 प्‍लस को लांच किए जाने के बाद अब कम्‍पनी इसी सीरिज के अन्‍य वेरीयंट को भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है।

ओप्‍पो एक चीनी कम्‍पनी है जिसमें कैमरा फीचर्स काफी अच्‍छे दिए गए हैं। हम आपको ओप्‍पो के F1 सीरिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत, 17,990 रूपए है। F1 और F1 प्‍लस, ये दोनों ही फोन लगभग एक जैसे लगते हैं लेकिन इसमें थोड़ा सा फर्क है।

इस फोन को बनाते समय इसकी यूएसपी को कैमरा रखा गया और यूजर्स का ध्‍यान भी उसी ओर ज्‍यादा आकर्षित करने की कोशिश की गई। वैसे इस फोन में बाकी के फीचर्स भी काबिलेतारीफ हैं। आइए जानते हैं इस फीचर्स के बारे में:

डिजाइन

डिजाइन

ओप्‍पो के F1 सीरिज में फोन को काफी स्लिम रखा गया है। इसे कैरी करने में आपको बिल्‍कुल भी भारीपन न लगे। इसका वजन मात्र 160 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.3 एमएम है।

डिस्‍प्‍ले

डिस्‍प्‍ले

ओप्‍पो F1 फोन का डिस्‍प्‍ले, 5.5 इंच एचडी है जिसमें 2.5 डी कर्व्‍ड ग्‍लास दिया है। साथ ही स्‍क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास प्रोटेक्‍शन भी है।

हार्डवेयर

हार्डवेयर

इस फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्‍टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी रैम 3 जीबी की है और इंटरनल स्‍टोरेज 32 जीबी का दिया गया है। अगर आप इसमें माईक्रो एसडी कार्ड डालें तो इसकी क्षमता को बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

कैमरा

ओप्‍पो F1 का फ्रंट कैमरा, 16 एमपी है और इसमें 1/3.1 इंच का सेंसर दिया गया है जिसमें एफ/2.0 का एपेचर भी है। कम्‍पनी के अनुसार, इस फीचर की मदद से कैमरे में ज्‍यादा से ज्‍यादा रोशनी अंदर आती है और यह काफी अच्‍छे क्लिक लेने में सक्षम है। सेंसर, अच्‍छे लेवल के साथ डिटेल और डेप्‍थ सहित तस्‍वीरें ले सकता है। वहीं, बैकसाइट में कैमरा 13 एमपी का है। जिसमें ड्यूल टोन एलईडी फ्लैश भी दिया गया है।

सेल्‍फी फीचर्स

सेल्‍फी फीचर्स

इस फोन के सेल्‍फी कैमरा में सेल्‍फी पैनोरमा, फील्‍टर्स और ब्‍यूटीफाई 4.0 दिया गया है जो तस्‍वीरों को सुंदर बना देता है। यही कारण है कि इस फोन से अच्‍छी सेल्‍फी ली जा सकती हैं।

स्‍क्रीन फ्लैश फंक्‍शन

स्‍क्रीन फ्लैश फंक्‍शन

इस फोन में स्‍क्रीन फ्लैश फंक्‍शन अपग्रेडेड है और इसमें ऑटो मोड भी शामिल है जो ब्राइटनेस के पर्याप्‍त स्‍तर को सेट कर देते हैं।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर

अगर बात सॉफ्टवेयर की हो, तो इसके पहले की सीरिज में एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप आया था। लेकिन इस सीरिज में अब एंड्रायड मार्शमैलो को प्रोवाइड किया जा रहा है।

फिंगरप्रिंट सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर

ओप्‍पो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर आया है जो आपके फिंगरप्रिंट के साथ ही फोन को अनलॉक करेगा। इसे अनलॉक करने में मात्र 0.22 सेकेंड का समय लगेगा। इसके अलावा, कई भिन्‍न एप के लिए अलग-अलग पांच फिंगरप्रिंट को सेव करने की सुविधा भी दी गई है।

कनेक्टिीविटिी

कनेक्टिीविटिी

ओप्‍पो F1 में 4जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ईडीजीई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और ग्‍लोंआस भी दिया गया है।

ट्रिपल कार्ड स्‍लॉट ट्रे

ट्रिपल कार्ड स्‍लॉट ट्रे

इस डिवाइस में ट्रिपल कार्ड स्‍लॉट ट्रे दी गई है जिसमें 4 जी सपोर्ट करने वाले दो नैनो सिम कार्ड के अलावा, एक एसडी कार्ड को भी डाला जा सकता है जिससे मेमोरी को बढ़ा 128 जीबी तक किया जा सकता है।

बैट्री

बैट्री

इस फोन की बैट्री, 3075 एमएएच है जिसमें फास्‍ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F1s launched in India at 17,990 rs in hindi. Know about oppo f1s in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X