OPPO F23 5G: बैटरी का ऐसा ‘पावरहाउस’ जो इस साल कई स्मार्टफोन को काफी पीछे छोड़ देगा
ओप्पो भारत में F सीरीज के तहत OPPO F23 5G को नए स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगा। जिसमें 5,000 mAh की एक बड़ी बैटरी को शामिल किया जा रहा है। जो 67वॉट SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट का इस्तेमाल करेगी। वहीं इस फोन के अगर डिस्प्ले की बात करें तो आपको 120Hz डिस्प्ले मिल रहा है।
OPPO F23 5G के पास 5,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा बैटरी हेल्थ इंजन (BHE) का भी सपोर्ट है। BHE टेक्नोलॉजी OPPO का अपना इनोवेशन है, जो चार्जिंग करेंट और वॉल्टेज को कंट्रोल करके बैटरी की लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है। यह 1600 चार्जिंग साइकिल को सपोर्ट करता है, जोकि उद्योग मानक से दोगुना है।

इतना ही नहीं ओप्पो के बैटरी हेल्थ इंजन ने 2023 सील (SEAL) बिजनेस सस्टेनेबिलिटी अवार्ड जीता है! उनके इनोवेशन बीएचई टेक को मिला यह पुरस्कार, ओप्पो की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान को भी बढ़ाता है।
इस डिवाइस में पूरे दिन के लिए AI पावर सेविंग फीचर मिलता है, जो CPU और बैकलाइट को रेगुलेट करके बैटरी लाइफ को बेहतर करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह सुपर नाइट-टाइम स्टैंडबाय मोड के साथ केवल 2% बिजली की इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स की नींद के पैटर्न को अपनाता है। ये तकनीक बेहतर बैटरी प्रदर्शन प्रदान करते हुए बैटरी लाइफ भी बढ़ाती है।
शानदार बैटरी लाइफ के अलावा, ओप्पो के इस डिवाइस में 67W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है, जो महज 44 मिनट में फोन को पूरा और 18 मिनट में 50% चार्ज कर देता है। यह 5 मिनट के चार्ज पर 2.5 घंटे का YouTube वीडियो प्लेबैक देता है। हालांकि, ओप्पो अपने 5-लेयर चार्जिंग प्रोटेक्शन की बदौलत फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाले किसी भी जोखिम को कम करता है।
5-लेयर चार्जिंग प्रोटेक्शन:
• एडाप्टर ओवरलोड प्रोटेक्शन
• फ्लैश चार्ज कंडीशन आइडेंटिफिकेशन प्रोटेक्शन
• चार्जिंग पोर्ट ओवरलोड प्रोटेक्शन
• बैटरी करंट / वोल्टेज ओवरलोड प्रोटेक्शन
• बैटरी फ्यूज प्रोटेक्शन
ओप्पो अपनी इनोवेशन बीएचई टेक्नोलॉजी के साथ 48 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन का भरोसा भी देता है, जो लंबे समय में एक शानदार अनुभव का दावा करता है। OPPO F23 5G सर्वश्रेष्ठ बैटरी के साथ सॉलिड प्रदर्शन प्रदान करने के लिए बनाया गया है। बड़ी बैटरी और सॉलिड ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए इसे 100,000 से अधिक गुणवत्ता परीक्षणों से भी गुजरना पड़ा है।
OPPO F23 5G की कीमत INR 24,999 रखी गई है। जिसे amazon, ओप्पो स्टोर और मेनलाइन रिटेलर्स पर सेलिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। OPPO F23 5G के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमारे नए इन्फोग्राफिक को देखें।



Click it and Unblock the Notifications








