Oppo F23 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

Oppo F23 5G के जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को Oppo F23 Pro 5G के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। आने वाले स्मार्टफोन के F21 प्रो सीरीज के सफल होने की उम्मीद है, जिसे पिछले साल देश में लॉन्च किया गया था, इसके बाद स्मार्टफोन की F21s प्रो सीरीज़ को रिलीज किया गया था। Oppo F23 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन अब ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जबकि दो टिपस्टर्स ने हैंडसेट की भारत में लॉन्च की तारीख भी लीक कर दी है। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स यहां।
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपकमिंग Oppo F23 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन शेयर किए हैं । इस बीच, ईशान अग्रवाल ने उन स्पेसिफिकेशन का भी सुझाव दिया है। Oppo F23 5G के भारत में 15 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है। Oppo F23 Pro 5G को भी कथित तौर पर उसी डेट में लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्सटर द्वारा लीक की गई जानकारी के मुताबिक, Oppo F23 5G स्मार्टफोन भारत में कूल ब्लैक और बोल्ड गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा। यह सुझाव दिया गया है कि फोन की कीमत भारत में 8GB + 256GB वैरिएंट के लिए 28,999 रुपये होगी। वहीं अभी यह साफ नहीं है कि मॉडल अन्य स्टोरेज ऑप्शनो में उपलब्ध होगा या नहीं। हालाँकि, फोन में 5GB वर्चुअल रैम और 1TB की एक्सपेंडेबल मेमोरी की पेशकश की भी उम्मीद है।

उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन में 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का फुल-एचडी+ (2400x1080) डिस्प्ले होगा। Oppo F23 5G के उसी स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट पर बेस्ड होने की उम्मीद है जो Oppo F21 Pro 5G हैंडसेट को संचालित करता था। वहीं फोन के एंड्रॉइड 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स बूट होने की उम्मीद है।
Oppo F23 5G के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 64-मेगापिक्सल सेंसर, 2-मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। वहीं इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा डिस्प्ले और टॉप पर पंच होल कटआउट भी मिलेगा।
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, ओप्पो F23 5G के 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जर से लैस होने की संभावना है। इसमें 3.5mm ऑडियो जैक होने की भी उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








