64MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Oppo F23 Pro 5G जल्द होगा लॉन्च, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग, जानें कीमत

Oppo F23 Pro 5G: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo अपने नए स्मार्टफोन F23 Pro 5G को जल्द ही देश में लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को अगले महीने 15 मई को भारत में लॉन्च कर सकती है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक हो गई है। आइए आपको आगे इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारी बताते हैं।
Oppo F23 Pro 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
इस फोन को लेकर लीक हुई जानकारी में बताया गया है कि, Oppo F23 Pro 5G को 580nits के ब्राइटनेस के साथ 6.72 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस हैंडसेट में भी इससे पहले के मॉडल और हाल ही में लॉन्च किए गए OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में पेश किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इस फोन के कैमरे की बत करें तो इसमें कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दे रही है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का पहला सेंसर और अन्य दो 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आ रहे हैं। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यूजर्स को मिल सकता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी 67 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकता है।

Oppo F23 Pro 5G के संभावित कीमत
इस स्मार्टफोन को कंपनी 25,000 रुपये से लेकर 26,000 रुपये के बीच शुरूआती कीमत के साथ देश में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस हैंडसेट के कलर ऑप्शन का अभी खुलासा नहीं हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो 15 मई को अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने इस नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार सकती है। आपको बता दे, लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications








