Oppo f23 vs Poco f5 में बेस्ट स्मार्टफोन कौन-सा है? यहां जानिए

Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo F23 5G को दो दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया है। जिसमें 64MP रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Poco f5 की सेलिंग देश में शुरू कर दी गई है। जिसे हाल ही में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ कंपनी ने Poco F5 5G को भारत में लॉन्च किया है। अगर आप भी इन दोनों फोन्स में से किसी एक को लेने का सोच रहे हैं तो हम आपको आज इस हैंडसेट के फीचर, कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सही फोन का चुनाव कर सकते हैं।
Oppo F23 5G के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO F23 5G स्मार्टफोन में 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। फोन में अल्ट्रा एचडी हाई रेजॉल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। पोन में 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 3D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.1 फीसद है। ओप्पो के स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC सपोर्ट आपको मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करता है। इस फोन के कैमरे की बात करें तो आपको OPPO F23 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका मेन कैमरा 64MP का, दूसरा कैमरा 2MP डेप्थ और तीसरा कैमरा 2MP मैक्रो के सपोर्ट के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी लवर्स को 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा आपको इसमें पोर्टेट मोड, AI पोर्टेट, सेल्फी HDR जैसे मोड्स भी मिल रहे हैं। फोन 40x जूम सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन में यूजर्स को 67W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि, मात्र 44 मिनट में ये फोन फुल चार्ज हो जाएगा। जिसमें आपको Bold Gold और Cool Black दो कलर ऑप्शन मिल रहा है।
Oppo F23 5G की कीमत
Oppo F23 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल में प्री-ऑर्डर के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी सेलिंग 18 मई से शुरू कर दी जाएगी। इस फोन पर ग्राहकों को ICICI और HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर 2,500 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सचेंजच ऑफर के तहत भी आप अन्य डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
Poco f5 के स्पेसिफिकेशन्स
वहीं Poco F5 5G को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है। बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है, जबकि फोन का टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Poco F5 5G के कैमरे की बात करें तो आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP और 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इस नए 5G स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000 mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। Poco F5 5G को 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें यूजर्स को Carbon Black, Electric Blue और Snowstorm White तीन कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।
Poco f5 5G की कीमत
Poco F5 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जिसकी सेलिंग 16 मई से भारत में शुरू कर दी गई है। इस फोन को आप Flipkart से आसानी से खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








