Home
Mobile

OPPO F23 5G 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च , प्री-ऑर्डर पर मिल रहा ऑफर्स, जानें डिटेल

OPPO F23 5G भारत में लॉन्च , प्री-ऑर्डर पर मिल रहा ऑफर्स, जानें डिटेल

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo F23 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसमें यूजर्स को 64MP का रियर कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट OPPO F23 5G स्मार्टफोन की कीमत 24,999 रुपये तय की है। इस फोन की 18 मई सेलिंग शुरू कर दी जाएगी। जिसे आप ओप्पो स्टोर, अमेजन और रिटेल स्टोर से ले सकते हैं।

OPPO F23 5G पर ऑफर

इस लेटेस्ट हैंडसेट को अगर आप 18 से 31 मई के बीच ऑर्डर करते हैं, तो आप कई तरह के ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। अगर आप SBI बैंक कार्ड, ICICI बैंक कार्ड या फिर कोटक महिंद्रा बैक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10 फीसदी तक के डिस्काउंट ऑफर का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही आप ओप्पो लॉयल्टी बोनस के तौर पर 2500 रुपये तक के डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 1500 रुपये का अन्य छूट भी दिया जा रहा है।

Oppo F23 5G के स्पेसिफिकेशन

OPPO F23 5G स्मार्टफोन में आपको 6.72 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है। जो अल्ट्रा एचडी हाई रेजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में 120Hz स्मूथ रिफ्रेश रेट सपोर्ट को भी शामिल किया गया है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC का सपोर्ट दिया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड ColorOS 13.1 पर संचालित होगा। वहीं इसके कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल और एक 2 मेगापिक्सल का अन्य मैक्रो कैमरा सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स को इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन में 3D कर्व्ड स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.1 फीसद है। इसके अलावा आपको इसमें पोर्टेट मोड, AI पोर्टेट, सेल्फी HDR जैसे मोड्स भी मिल रहे हैं।

OPPO F23 5G भारत में लॉन्च , प्री-ऑर्डर पर मिल रहा ऑफर्स, जानें डिटेल

वहीं इस फोन के स्टोरेज की बात करें तो OPPO F23 5G इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है। जिसे यूजर्स अपनी आवश्यकतानुसार दो कलर ऑप्शन 1 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। वहीं बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

OPPO F23 5G की कीमत और कलर

ओप्पो के इस हैंडसेट को 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये तय की गई है। OPPO F23 5G को कंपनी ने बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन ऑनलाइ साइट ऐमजॉन इंडिया, ओप्पो की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर उपलब्ध है। जहां से आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं 18 मई से शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO F23 5G has finally been launched by the company in India. In which users are getting 5000mAh battery and 64MP main camera. At the same time, many offers are also being given on the pre-order of this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X