Oppo F25 5G ट्रिपल रियर कैमरा, 8GB रैम के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल
Oppo F25 5G: ओप्पो ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने Oppo Reno 11 5G सीरीज को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने अगले स्मार्टफोन रेनो 11F 5जी को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो रेनो 11 सीरीज का यह स्मार्टफोन भारत में ओप्पो F25 (Oppo F25) के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, यह अपकिंग फोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है। तो आइए आपको इसकी लॉन्चिंग से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

इन दिन होगी एंट्री
नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को मलेशिया और इंडोनेशिया में अगले महीने 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल भारत में इसे लॉन्च किए जाने को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo F25 5G के संभावित स्पेक्स
ओप्पो के नए हैंडसेट ओप्पो एफ25 5जी में यूजर्स को 6.7 इंच AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी नया डायमेनसीटी 7050 चिपसेट शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसमें 8जीबी रैम, 6जीबी वर्चुअल रैम और 256जीबी स्टोरेज दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ColorOS 14 पर आधारित होगा। इन डिस्प्ले में फिंगरप्रिन्ट सेंसर भी मिलने की उम्मीद है।
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल OV64B प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सक मैक्रो कैमरा रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। उम्मीद है कि, इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh बैटरी शािल कर सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें ग्रीन, पिंक और ब्लू कलर शामिल होंगे।
Oppo Reno 11 5G सीरीज
Oppo ने हाल ही में Oppo Reno 11 5G सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इस सीरीज में Oppo Reno 11 5G और Oppo Reno 11 Pro 5G शामिल है। ये Oppo Reno 10 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। इस सीरीज के स्मार्टफोन को दमदार कैमरा, तगड़ी बैटरी और शानदार प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इन दोनों फोन्स में 256GB स्टोरेज, 32MP टेलीफोटो लैंस और ColorOS 14.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। कंपनी ने इन्हें 40,000 से कम कीमत में उपलब्ध कराया है।


Click it and Unblock the Notifications








