OPPO F25 Pro 5G : 25 हजार रुपये से कम बजट में खरीदने के लिए बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए कैसा है फोन का परफॉर्मेंस?

OPPO की F सीरीज के स्मार्टफोन हमेशा से ही अपने शानदार डिजाइन, बेहतरीन कैमरे और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। कंपनी ग्राहकों को किफायती कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लक्ष्य के साथ फोन में नए प्रयोग करते रहती है।
कंपनी ने इस लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए नई OPPO F25 Pro 5G को पेश किया है। ओप्पो का यह बजट स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 256GB स्टोरेज समेत कई जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। जिसमें 4K अल्ट्रा क्लियर वीडियो बैक टू फ्रंट, AI स्मार्ट इमेज मैटिंग, 67W SUPERVOOCTM चार्जिंग जैसे सेगमेंट नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी और 94.3% स्क्रीन टू बॉडी अनुपात के साथ एक इमर्सिव 120Hz डिस्प्ले मिलता है। ओप्पो F25 प्रो 5G देश का सबसे पतला IP65 रेटेड 5G फोन है। यह निश्चित रूप से 25 हजार रुपये के रेंज में अपने प्रतिद्वंदी को मात देने वाला स्मार्टफोन लगता है।
OPPO ने लॉन्च से पहले हमें अपनी F25 Pro 5G भेजा था, जिसके बाद हमने बिल्कुल नए F25 Pro 5G के साथ कुछ दिन बिताकर इसके परफॉर्मेंस, फीचर्स आदि की जानकारी आपके लिए लेकर आएं हैं।

OPPO F25 Pro 5G शानदार स्टाइलिश डिज़ाइन
नई OPPO F25 Pro 5G का डिज़ाइन बेहद प्रभावी है। कंपनी ने इसे ऐसे डिजाइन किया है कि, जब भी आप इसे अपनी जेब से बाहर निकालें तो सभी की निगाहें इस फोन पर टिक जाएँ। ओप्पो F25 प्रो 5G का पतला फ्रेम 7.54 मिमी अल्ट्रा-स्लिम है, जो इसे भारत में सबसे पतला IP65-रेटेड 5G फोन बनाता है। वहीं इसका वजन भी सिर्फ 117 ग्राम है।
ओप्पो F25 प्रो 5G के कॅार्नर पर मैट फ़िनिश मिलता है, जबकि पीछे की तरफ एक पॉलिश लुक है जो इसे फ़िनिश का एक शानदार कंट्रास्ट बनाता है। हमने पाया कि फोन आश्चर्यजनक लावा रेड वर्जन बरगंडी के गहरे मनमोहक शेड से लेकर उसी रंग के हल्के वर्जन तक चमकता है। इसके अलावा कैमरा पैनल के सनशाइन रिंग्स से भी फोन काफी चमकदार दिखता है।
उन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है, जो लावा रेड कलर के गहरे बरगंडी से एक अलग पैलेट पसंद करते हैं। बता दें कि F25 प्रो 5G ओशन ब्लू में भी उपलब्ध है। यह एज़्योर और व्हाइट के साथ ओप्पो के मैग्नेटिक पार्टिकल डिज़ाइन का उपयोग करता है। वहीं F25 प्रो का पिछला भाग अत्यधिक टिकाऊ पॉलीकार्बोनेट सामग्री से बना है जो न केवल आकर्षक दिखता है बल्कि पानी की बूंदों से होने वाले नुकसान का सामना करने में भी सक्षम है।
भारतीय बाजार में आने से पहले OPPO F25 Pro 5G को इसकी ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए एक कठोर टेस्टिंग प्रोसेस से गुजारा गया है। F25 Pro 5G का परीक्षण 100,000 वॉल्यूम कुंजी (Key) प्रेस और 200,000 पावर बटन प्रेस को झेलने के लिए किया गया है, जबकि इसके USB-C पोर्ट को प्लग इन और अनप्लग करने के 20,000 उदाहरणों के अधीन किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह किसी भी स्थिति को संभालने में सक्षम है।
OPPO F25 Pro 5G का मनमोहक डिस्पले
जैसे ही आप OPPO F25 Pro 5G के मंत्रमुग्ध कर देने वाले कलर्स से अपनी नजरें हटाते हैं, तो इसका 6.7-इंच, बॉर्डरलेस 120Hz AMOLED डिस्प्ले आपका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
अपने सुपर-नैरो बेज़ेल्स और 93.4% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ, F25 प्रो 5G का अल्ट्रा-ब्राइट HDR10+ सपोर्टिंग पैनल (900nits तक आउटडोर और HDR कंटेट के लिए 1100nits तक) यह सुनिश्चित करता है कि आपके आंखों को कोई समस्या न हो और आप इस पर अपनी नज़र बनाए रखें।
OPPO F25 Pro 5G में दिए गए 10-बिट रंग डिस्प्ले का मतलब है कि जब आप अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ देख रहे हैं तो कंटेट आपको दस लाख से अधिक कलर्स एंबिएंट के साथ एक अलग अनुभव प्रदान करती है।

DSLR जैसा शानदार कैमरा
OPPO F25 Pro 5G स्मार्टफोन फोटोग्राफी की अपनी परंपरा को जारी रखता है। ओप्पो के नए F25 प्रो में 64MP अल्ट्रा-क्लियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसकी मदद से आप शानदार तस्वीरें और हाई-रेजोल्यूशन वीडियो शूट कर सकते हैं।
इसमें 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह फोन 8MP के अल्ट्रा वाइड और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा।
OPPO F25 Pro 5G का प्राइमरी कैमरा f/1.7 अपर्चर लेंस वाला 64MP OV64B सेंसर के साथ आती है। यह आपको अपने आस-पास की दुनिया को अधिक विस्तार से कैप्चर करने में मदद करता है। OPPO F25 Pro 5G का कैमरा आपको हर तरह की लाइटिंग में शूट करने पर शानदार शॉट प्रदान करता है।
वहीं फोन के अन्य दो रियर कैमरे वाइड एंगल और मैक्रो हैं, जिसकी मदद से आप आस-पास के ऑब्जेक्ट की तलाश कर सकते हैं। Sony IMX355 सेंसर के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा 112-डिग्री क्षेत्र का दृश्य प्रदान करता है जो आपके प्रत्येक शॉट को बेहद शानदार बनाता है।

इसके अलावा 2MP मैक्रो रियर कैमरा में एक OV02B10 सेंसर दिया गया है जो आपको अपने ऑब्जेक्ट को जूम करने और करीब जाने में मदद करता है।
इसके अलावा Sony IMX615 सेंसर के साथ 32MP का सेल्फी कैमरा भी उतना ही प्रभावशाली है। यह आपको शानदार सेल्फी खींचने की अनुमति प्रदान करता है। यह f/2.4 अपर्चर लेंस और चौड़े 21 मिमी फोकल लेंथ के साथ,आपको या आपके मित्र समूह को सही तरीके से कैप्चर करता है।
F25 Pro 5G को जो बात सबसे अलग बनाती है, वह है इसके सभी कैमरों से 4K अल्ट्रा-हाई रिज़ॉल्यूशन वीडियो कैप्चर करने की क्षमता, जो कि सेगमेंट में पहली बार है। जिसका अर्थ है कि आप किसी भी कैमरे का उपयोग कर सिनेमैटिक शॅाट ले सकते हैं।

OPPO F25 Pro 5G का परफॉर्मेंस
ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6nm प्रोसेस पर बनाया गया है। फोन में 8GB RAM दिया गया है, जिसे 16GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकेंगे। फोन का 256GB इंटरनल स्टोरेज आपको डिवाइस पर अपने सभी पसंदीदा शो और गेम स्टोर करने की सुविधा देता है। जबकि इसका 5,000mAh की बड़ी बैटरी आपको पूरे दिन खेलने, स्ट्रीम करने और स्क्रॉल करने की सुविधा देती है।
फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह बैटरी को केवल 10 मिनट में 30% तक चार्ज कर सकता है, वहीं 48 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकता है। ओप्पो F25 प्रो 5G की बड़ी बैटरी लॅान्ग रेंज का वादा करती है। फोन की बड़ी हैटरी चार साल के लगातार दैनिक उपयोग के बाद भी प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी।
F25 Pro 5G में OPPO का LinkBoost नेटवर्क ऑप्टिमाइज़ेशन इंजन भी मिलता है जो AI नेटवर्क चयन और 360-डिग्री सराउंड एंटीना डिज़ाइन को जोड़ता है। जिसकी मदद से आप स्टेबल सिग्नल (100% तेज़ ट्रांसमिशन पावर और 58.5% स्टॅांग रिसेप्शन) प्राप्त कर सकते हैं। जिसका अर्थ है कि बफरिंग और ऑनलाइन गेम खेलते समय आपको नेटवर्क की दिक्कत नहीं होगी।
Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14
ओप्पो का F25 Pro 5G फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा। बता दें कि ColorOS 14 बहुत सारे कस्टम फीचर्स के साथ आती है। यह सुनिश्चित करता है कि आपका F25 Pro 5G लंबे समय तक सुचारू रूप से काम करता है।
F25 Pro 5G सेगमेंट में पहली बार एआई स्मार्ट इमेज मैटिंग सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप तस्वीरों से सब्जेक्ट को निकालने और उन्हें उन तस्वीरों में बदलने की अनुमति देती है, जिन्हें आप तुरंत या कुछ समय बाद शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने ऐप्स में त्वरित ड्रैग-एंड-ड्रॉप एक्सेस के लिए छवियों, टेक्स्ट या फ़ाइलों को सहेज सकते हैं। फ़ाइल डॉक में सेव करने के बाद फ़ाइल को किसी भी समय और किसी भी ColorOS 14 डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है।
ColorOS 14 का एक और नया फीचर स्मार्ट टच है। यह सुविधा आपको किसी भी स्क्रीनशॉट से टेक्स्ट और फोटो निकालने की अनुमति देती है। इसकी मदद से स्क्रीनशॉट से प्रासंगिक टेक्स्ट और इमेज को शूट करके आप निकाल सकते हैं औऱ उन्हें फ़ाइल डॉक पर सेव किया जा सकता है।
ColorOS 14 OPPO का ट्रिनिटी इंजन की सुविधा भी प्रदान करती है। यह सुनिश्चित करता है कि F25 Pro 5G उतना ही स्मूथ बना रहे जितना आपने पहली बार के उपयोग में अनुभव किया था। इसका मतलब है कि 3 साल के ओएस और 4 साल के सुरक्षा अपडेट के दौरान, F25 प्रो 5G उतना ही स्मूथ रहेगा जितना आपने इसे पहली बार अनबॉक्स किया था।

OPPO F25 Pro 5G पर हमारा विचार
OPPO F25 Pro 5G के साथ हमने जो थोड़े से समय बिताए, इसके आधार पर हम कह सकते हैं कि लेटेस्ट F सीरीज स्मार्टफोन अपने पुराने सीरीज की तुलना में काफी प्रभावी है। F25 Pro 5G शानदार सुविधाओं का एक सेटअप है।
25 हजार रुपये से कम बजट वाले फोन के सेगमेंट में यह बेहतरीन विकल्प है। जब भी आप F25 प्रो 5G को अपने पास रखते हैं तो इसका डार्क लावा रेड कलरवे ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा इमर्सिव डिस्प्ले आपको, कैमरा द्वारा शूट की गई छवियों और 10-बिट में आपके पसंदीदा स्ट्रीमिंग शो का आनंद लेने के लिए आकर्षित करता है।
इसके अलावा 5,000mAh बैटरी पैक के साथ आप फोन को लंबे समय तक यूज भी कर सकते हैं। साथ 67W सुपर SUPERVOOCTM चार्जर के साथ यह जल्दी चार्ज भी हो जाती है, जिसके चलते चार्जिंग की भी दिक्कत नहीं होती है।

कीमत की बात करें तो OPPO F25 Pro 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256 वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। डिवाइस की बिक्री 5 मार्च से शुरू होगी और यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट, ओप्पो ई-स्टोर के साथ अन्य मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी। साथ ही फोन पर कई शानदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








