Oppo F25 Pro 5G की पहली सेल लाइव, 2000 तक की छूट के साथ खरीदें फोन, जानें कीमत
Oppo F25 Pro 5G First Sale : Oppo F25 Pro 5G Sale Live: ओप्पो ने हाल ही में अपने F25 प्रो 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसे आज से यानी 5 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को पहली सेल के तहत 2,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।
25 हजार से भी कम कीमत में ओप्पो का यह फोन कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के मामले में बेस्ट ऑप्शन है। ग्राहक इस फोन को पहली सेल के तहत कीमत से भी हजारों तक के डिस्काउंट में ले सकते हैं। तो लिए आपको इसकी ऑफर, कीमत और डिवाइस के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Oppo F25 Pro 5G की कीमत: ओप्पो एफ25 प्रो 5जी को भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की भारत में कीमत 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 25,999 रुपये है।
लेकिन अगर ग्राहक इसे SBI और ICICI बैंक कार्ड से खरीदते हैं, तो लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस पर 2000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इस फोन की कीमत 21,999 रुपए हो जाएगी। आप इस डिवाइस को ओप्पो की ऑफिशल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं।

जहां बिक्री के लिए इसे उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट पर कस्टमर्स को अन्य बैंक कार्ड पर भी डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। ऑफर्स जानने के लिए आप फ्लिपकार्ट की साइट पर विजिट कर सकते हैं।
Oppo F25 Pro 5G के स्पेक्स: ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में आपको 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन मिल रही है। जिसका रेजॉलूशन फुलएचडी+ (2412 x 1080 पिक्सल) है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 394 PPI है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 ऑक्टा कोर का पावरफुल चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 14 है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 32MP फ्रंट दिया गया है।
Oppo F25 Pro 5G को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो एफ25 प्रो 5जी फोन में डुअल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स मिल रहा है। स्मार्टफोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








