Home
Mobile

Oppo F25 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का हुआ खुलासा

Oppo F25 Pro 5G Launch Date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी F-सीरीज के तहत अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने जा रहा है। इसके लॉन्चिंग डेट का कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है।

इस फोन को मार्केट में Oppo F25 Pro 5G के नाम से जाना जाएगा। ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर उपलब्ध इसके माइक्रोसाइट से इस आगामी फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे Oppo F25 Pro 5G का डिजाइन और बाकी डिटेल्स बताते हैं।

Oppo F25 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का हुआ खुलासा

Oppo F25 Pro 5G लॉन्च डेट: ओप्पो एफ25 प्रो 5जी भारत में 29 फरवरी को दस्तक देने जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर इस फोन की माइक्रोसाइट डेवलप की है। कंपनी का अपकमिंग फोन दो कलर ऑप्शन maroon और light blue में उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo F25 Pro 5G डिजाइन: ओप्पो के माइक्रोसाइट पर दिखाई गई इमेज के अनुसार Oppo F25 Pro 5G में आपको एक होल-इन-वन डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है। फोन के बेक में ट्रिपल कैमरों वाला एक यूनिट और एक LED फ्लैश दिया गया है।

Oppo F25 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का हुआ खुलासा

Oppo F25 Pro 5G संभावित स्पेक्स: कंपनी ने फिलहाल इस फोन के फीचर्स को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। F25 Pro 5G को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार ये Oppo Reno 11F 5G का अपग्रेड वर्जन हो सकता है, जो कुछ साउथईस्ट एशियाई मार्केट्स में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

Oppo Reno 11F 5G में आपको 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Panda glass का दिया गया है।

Oppo F25 Pro 5G लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का हुआ खुलासा

वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है, जो ColorOS 14 पर आधारित Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। रेनो 11F 5G फोन में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा बैक में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा इसमें शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग वाली 5,000mAh बैटरी से इसे लैस कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F25 Pro 5G smartphone is going to knock in India on 29th February. The microsite of this upcoming phone available on Amazon has also revealed its design and color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X