32MP सेल्फी कैमरा के साथ OPPO F25 Pro 5G आज होगा लॉन्च, महज इतनी होगी कीमत
स्मार्टफोन ब्रांड OPPO भारत में अपना नया हैंडसेट आज यानी 29 फरवरी को लॉन्च करने जा रहा है। जिसे मार्केट में OPPO F25 Pro 5G के नाम से जाना जाएगा। लॉन्च से पहले ही फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के इस आगामी फोन का पेज तैयार हो चुका है।
ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी की मानें तो इस फोन में रियर में कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP अल्ट्रा क्लियर हो सकता है। इसके साथ ही इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7050 SoC दिया जा सकता है।

कंपनी अपने इस डिवाइस के कुछ फीचर्स और डिजाइन का खुलासा पहले ही कर चुकी है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की सभी खूबियों से रूबरू करवाते हैं।
ओप्पो के इस फोन में 6.7 इंच की एलोमेड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की उम्मीद है।

इसमें कंपनी ने एक पतली 7.54 मिमी प्रोफाइल है, जिसका वजन 177 ग्राम है। इस फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि, यह ओप्पो का IP65 रेटिंग वाला सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है।
इसकी स्क्रीन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए टॉप सेटर्ड पंच होल नॉच दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इसके टीजर में फोन के कलर और डिजाइन का खुलासा कर दिया है। अपने इस फोन को कंपनी लावा रेड और ओशियन ब्लू दो कलर में उपलब्ध कराएगी।

फोन में फ्लैट-एज डिजाइन दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है। इस फोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। जिसका पहला वेरिएंट 8GB + 128GB और दूसरा वेरिएंट 8GB + 256GB स्टोरेज का होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 64MP OmniVision OV64B सेंसर के साथ आएगा, वहीं सेकेंडरी कैमरा 8MP के Sony IMX355 सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल को शूट करने के लिए और तीसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर से लैस होगा।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए ओप्पो इस फोन में 32MP का Sony IMX615 कैमरा सेंसर फ्रंट में दे सकती है। कंपनी का दावा है कि, यह फोन इस सेगमेंट में 4K वीडियो ऑफर करने वाला पहला स्मार्टफोन भी होगा। फोन की कीमत 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है.


Click it and Unblock the Notifications








