Home
Mobile

Oppo F25 Pro 5G भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, प्री-ऑर्डर पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कीमत

Oppo F25 Pro 5G Price: ओप्पो ने आखिरकार अपने ग्राहकों के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसे कंपनी ने Oppo F25 Pro 5G नाम से उपलब्ध कराया है। ओप्पो का यह मिड रेंज स्मार्टफोन 64MP कैमरा, 256GB स्टोरेज के साथ कई दमदार फीचर्स के लैस है।

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने अपने इस हैंडसेट का प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिया है। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी बंपर ऑफर दे रही है। तो चलिए आगे ओप्पो के इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स से लेकर ऑफर डिटेल्स तक को जानते हैं।

Oppo F25 Pro 5G भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च,जानें कीमत

Oppo F25 Pro 5G की कीमत: ओप्पो के इस हैंडसेट के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और इसके टॉप वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये तय हुआ है।

इस स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने पर कंपनी अपने कस्टमर्स को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। हालांकि इस ऑफर का लाभ HDFC और ICICI बैंक कार्ड पर दिया जा रहा है।

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लावा रेड और ओसन ब्लू दो कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल अगले महीने 5 मार्च से शुरू होगी। जिसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल पर की जाएगी।

Oppo F25 Pro 5G के फीचर्स: ओप्पो के इस हैंडसेट के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Oppo F25 Pro 5G भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च,जानें कीमत

प्रोसेसर की बात करें तो आपको इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट मिलेगा। यह HDR10+ सर्टिफाइड है। फोन में कंपनी ने 8GB रैम दिया है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए यूजर एक्सपेंड कर सकेंगे।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जो 64MP का मेन कैमरा और 8MP के अल्ट्रा वाइड के साथ 2MP के मैक्रो कैमरा से पैक्ड है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के इस फोन में आपको 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Oppo F25 Pro 5G भारत में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च,जानें कीमत

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। यह फोन IP65 रेटिंग के साथ आ रहा है। ओएस की बात करें तो ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
oppo f25 pro 5g launch in india pre order start on flipkart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X