Oppo F25 Pro भारत में नए Coral Purple कलर में उपलब्ध, जानिए, स्पेक्स और उपलब्धता
Oppo ने हाल ही में बेहतरीन कैमरा फोन Oppo F25 Pro को भारत में लॉन्च किया था। जिसे लावा रेड और ओशन ब्लू कलर दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। अब इसे कंपनी ने नए कोरल पर्पल कलर वेरिएंट में भी लॉन्च कर दिया है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व स्पेक्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
दरअसल ब्रांड का यह नए कलर ocean से इन्स्पायर्ड है। ओप्पो ने अपने इस नए कलर को कंपनी के इनोवेटिव ग्लो फिनिश टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया है। इसके बैक पैनल पर डुअल लेयर डिजाइन देखाई दे रहा है। पहली लेयर कोरल और दूसरी डायमंड टेक्सचर के साथ है।

आपको बता दें, Oppo F25 Pro को कंपनी ने सिर्फ नए कलर ऑप्शन में पेश किया है, लेकिन इसके बाकी सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को पहले जैसे ही रखा है।
Oppo F25 Pro की स्पेसिफिकेशन- ओप्पो एफ25 प्रो को 6.7 इंच के साथ पेश किया गया था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, FHD+ 2412×1080 रेजोल्यूशन और 93.4% स्क्रीन रेशो मिलेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट के साथ लाया गया है। जो 8 cores CPU, ARM Mali-G68 MC4 जीपीयू के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम + 128GB , 8GB रैम + 256GB दो स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। ऑपरेटंग सिस्टम की बात करें तो यह ColorOS 14.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ओप्पो का यह फोन 5000mAh बैटरी से पैक्ड है, जो 67W सुपर चार्ज फीचर के साथ आएगा। इसके अलावा इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिली है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Oppo F25 Pro के नए कलर वेरियंट की कीमत- ओप्पो F25 प्रो कोरल पर्पल वेरियंट के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 23,999 रुपये है। इसे ग्राहक Amazon, Flipkart, OPPO India ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं, जहां बिक्री के लिए इसे उपलब्ध कराया गया है।
कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड से इसकी खरीदारी करने पर इसे 2,000 रुपये तक के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन उपलब्ध कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








