लॉन्च से पहले OPPO F27 5G की कीमत और ऑफर्स का खुलासा, यहां से लें पूरी जानकारी
OPPO ने इस साल नए फोन लॉन्च कर खूब धूम मचाई है। कंपनी ने भारत में Reno 12 सीरीज पेश की। बाद में कंपनी ने OPPO K12X, OPPO A3x और पिछले महीने OPPO F27 Pro फोन भी लॉन्च किया है। अब कंपनी इस सीरीज में एक और मोबाइल लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि OPPO F27 5G है।
जी हां, कंपनी ने पिछले हफ्ते ही OPPO F27 5G फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी। हालांकि, लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और ऑफर्स का खुलासा हो गया है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन की खरीद पर 1,800 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं इस फोन की 16 अगस्त से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है।

OPPO F27 5G फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसमें 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट, ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 210 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस भी मिलेगी। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर होगा। इसमें 50MP और 2MP मेन कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसे 32MP फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OPPO F27 5G की कीमत और ऑफर
8GB रैम + 128GB स्टोरेज कीमत- 22,999 रुपये
12GB रैम + 256GB स्टोरेज कीमत- 24,999 रुपये
1,800 रुपये तुरंत कैशबैक
कंपनी OPPO F27 5G फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च करेगी। दोनों मॉडल में 8GB रैम मिलेगी। हालांकि, स्टोरेज ऑप्शन 128GB और 256GB होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये होगी।
OPPO F27 5G ऑफर
ऑफर्स की बात करें तो कंपनी इस फोन के साथ 1800 रुपये का इंस्टिंट कैशबैक ऑफर कर रही है। यह कैशबैक HDFC Bank, SBI और Kotak Bank समेत कई अन्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी के बैंक कार्ड पर 6 महीने की नौ-कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर दिया जा रहा है।
18 अगस्त से खरीद के लिए होगा उपलब्ध
कंपनी ने कहा है कि फोन 0 डाउन पेमेंट और कुछ डाउन पेमेंट के साथ कई फाइनेंसिंग प्लान पर उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि शुरुआती सेल के दौरान इस फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री ऑफर किया जा रहा है। OPPO F27 5G फोन की प्री बुकिंग 16 अगस्त से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। हालांकि, फोन आपको कल से यानी 18 अगस्त से उपलब्ध होगा।
OPPO F27 5G फोन के फीचर्स
डिस्प्ले: जानकारी के मुताबिक, OPPO F27 5G फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले है। यह 120 हर्ट्ज स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट 2100 निट्स है।
प्रोसेसर: OPPO F27 5G फोन डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा। इस फोन का मेन कैमरा 50MP का है, जबकि सेकंडरी कैमरा 2MP का है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है।
बैटरी: आने वाले नए ओप्पो फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगा। यह 45 वॉट चार्जिंग के साथ आएगा। डुअल स्पीकर के साथ IP64 रेटिंग है।


Click it and Unblock the Notifications








