Home
Mobile

OPPO जल्द ही भारत में F27 5G स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, डिजाइन आया सामने

Oppo जल्द ही भारत में F27 5G नाम से एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ब्रांड ने अभी तक इस आगामी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ओप्पो F27 5G का एक टीजर शेयर किया गया है, जिसमें इसके शुरुआती डिजाइन की झलक दिखाई गई है।

दरअसल कंपनी ने X (पूर्व में Twitter) पर एक नए स्मार्टफोन को टीज किया है। कंपनी ने एक इमेज पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें ओप्पो F27 5G को दिखाया गया है। इसके साथ ही इस आगामी फोन की डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है।

OPPO जल्द ही भारत में F27 5G स्मार्टफोन करेगा लॉन्च, डिजाइन आया सामने

हालांकि, एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें आगामी डिवाइस की लाइव इमेज शेयर की गई है, जिससे इसके पूरे डिजाइन पर से पर्दा उठ चुका है। आइए OPPO F27 5G से क्या उम्मीद की जा सकती है, यहां जानते हैं।

OPPO F27 5G टीजर और लाइव इमेज- टीजर के सामने आने बाद से ही इस फोन के भारत में जल्द लॉन्च किए जानें की उम्मीद जताई जा रही है। चीनी ब्रांड ने 'डेयर टू फ्लॉन्ट' टैगलाइन के साथ इसे शेयर किया है। हालांकि, इसके स्पेक्स, लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

इस बीच एक अन्य रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के रियर और फ्रंट से डिजाइन का भी खुलासा कर दिया है। इसके बैक में एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें कैमरों के लिए चार कटआउट और एक एलईडी फ्लैश है। रियर पैनल फ्लैट है और इसमें फ्लैट किनारों के साथ ग्रेडिएंट फ़िनिश है जो मेटल से बना हो सकता है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि, F27 जून में भारत में लॉन्च हुए हाई एंड Oppo F27 Pro+ की तरह लेदर वेरिएंट में आएगा या नहीं। इसके सामने की तरफ डिस्प्ले भी गोल कोनों के साथ सपाट है, और सेल्फी कैमरे के लिए केंद्र में पंच होल कटआउट है।

वहीं टिप्सटर सुधांशु ने भी Oppo F27 5G के बारे में कुछ जानकारी शेयर की है। जिनके अनुसार डिवाइस को दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB/ 128GB और 8GB/256GB में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि, यह F27 सीरीज का बेस मॉडल है, इसलिए इसकी कीमत Oppo F27 Pro+ से कम होने की उम्मीद है।

F27 Pro+ एक रीब्रांडेड Oppo A3 Pro था जिसे चीन में रिलीज किया गया था। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि, वेनिला F27 एक रीब्रांडेड Oppo A3 होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO F27 5G Smartphone Launch Soon in India, Full design Revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X