OPPO F27 Pro+ 5G भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, यहां जानें कीमत व लॉन्च ऑफर और उपलब्धता
OPPO F27 Pro+ Sale: भारत में हाल ही में लॉन्च हुए OPPO F27 Pro+ अब खरीदने के लिए उपलब्ध है। ओप्पो के इस लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले हफ्ते देश में पेश किया था। यह कंपनी का पहला F-सीरीज स्मार्टफोन है, जिसे मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ लाया गया है।
इसमें आपको मीडियाटेक चिपसेट और फुल एचडी+ डिस्प्ले को साथ IP69 रेटिंग और कर्व्ड डिस्प्ले मिल रही है। तो चलिए OPPO F27 Pro+ 5G की कीमत से लेकर सेल ऑफर्स तक की डिटेल जानते हैं।

OPPO F27 Pro+ 5G की कीमत और सेल ऑफर्स- ओप्पो एफ27 प्रो+ 5जी के बेस 8G/128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है, जबकि इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तय की गई है।
लेकिन ग्राहक इसकी खरीदारी अगर SBI बैंक, HDFC बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC फर्स्ट बैंक और ICICI बैंक कार्ड की मदद से करते हैं, तो उन्हें इस पर इंस्टेंट 10 प्रतिशत की छूट भी मिल जाएगी। जिसके बाद इसके कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकेगा।

OPPO F27 Pro+ 5G को कंपनी की आधिकारिक साइट, फ्लिपकार्ट और देश के अन्य प्रमुख रिटेलर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
OPPO F27 Pro+ 5G के फीचर्स- OPPO F27 Pro+ में 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 950 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। आपको बता दें, यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है , जिसमें IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे डस्टप्रूफ और पानी प्रतिरोधी बनाता है।

फोटोग्राफी के लिए, एक डुअल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें ऑटोफोकस के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का जा सकती है।
OPPO F27 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC चिपसेट शामिल है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन बॉक्स से बाहर Android 14-आधारित ColorOS 14 चलता है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेशन की बात करें तो इस हैंडसेट की मोटाई 7.9mm है और इसका वजन 177 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








