Home
Mobile

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन: भारत का पहला सुपर रग्ड मानसून-रेडी स्मार्टफोन, शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार

By Roith
OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

ओप्पो के एफ सीरीज स्मार्टफोन हमेशा से मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में सबसे आगे रहे हैं। एफ सीरीज लाइनअप में पिछले दो नए मॉडल्‍स ने ग्राहकों को अपने इनोवेटिव फीचर्स से काफी प्रभावित किया। ओप्पो ने अपने एफ 25 प्रो की डिजाइन को इस तरह से बनाया है जिसने ग्राहको का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है साथ ही इसके कैमरे ने कई फ्लैगशिप के लिए एक नया बेंचमार्क खड़ा कर दिया है। इसके पिछले मॉडल, ओप्पो एफ 23 प्रो में दी गई असाधारण बैटरी लाइफ और इसकी डिजाइन को देखने लायक बनाया था जो ग्राहको के बीच काफी पसंद किया गया था।

अब, OPPO F27 Pro+ 5G हमारे बीच एक बड़ी चुनौती से निपटने के लिए आ गया है जिसका हम भारतीय हर साल सामना करते हैं वो है मानसून का मौसम। लगातार बारिश के मौसम की वजह से स्मार्टफोन की सर्विस में 35 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है और लगभग 30 प्रतिशत स्मार्टफोन बारिश और इससे जुड़ी दूसरी दिक्‍कतों की वजह से खराब हो जाते हैं।

इन्‍हीं सब बातों का ध्यान में रखते हुए, ओप्पो एक बार फिर नए स्टाइलिश F27 Pro+ 5G के साथ वापस आया है, इसे भारत का "पहला सुपर रग्ड मानसून रेडी फोन" भी कह सकते हैं। F27 Pro+ 5G में आईपी 69-रेटिंग, 360 डिग्री आर्मर बॉडी और दूसरे कई फीचर्स दिए गए हैं जो इसे भारत में लॉन्च होने वाला इस तरह का पहला स्मार्टफोन बनाते हैं।

8 GB+128 GB मॉडल के लिए 27,999 रुपये और 8 GB+256 GB मॉडल के लिए 29,999 रुपये की कीमत पर, OPPO F27 Pro+ 5G भारत में होने वाली तेज बारिश और मानसून के कारण फोन को पकड़ने में होने वाली फिसलन जैसे चैलेंज को एक्‍सेप्‍ट करने का वादा करता है, और साथ ही वैल्‍यू फॉर मनी प्रोडेक्‍ट देता है। फोन के लांच होने से पहले हमने OPPO F27 Pro+ 5G के साथ कुछ समय बिताया, तो चलिए देखते है कैसा रहा हमारा फर्स्ट इंप्रेशन

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

भारतीय मानसून से निपटने के लिए 360° आर्मर

OPPO F27 Pro+ 5G को इस तरह से डिजाइन किया गया है जो भारतीय मानसून में होने वाली तेज पानी की मार को झेल सके। OPPO F27 Pro+ 5G में आईपी 66, आईपी 68 और आईपी 69 डस्‍ट और वॉटर रसिस्‍टेंट रेटिंग दी गई है जो इस तरह का अपने आप में पहला फोन है।

अगर ये रेटिंग नंबर आपको समझ में नहीं आ रहे हैं तो चलिए समझते हैं आखिर इनका मतलब क्‍या होता है। F27 Pro+ 5G में धूल अंदर नहीं जा सकती साथ ही हाई प्रेशर और ज्‍यादा तापमान वाले पानी के स्प्रे का सामना ये कर सकता है। साथ ही पनी के अदर 30 मिनट तक रखने पर इसके कोई असर नहीं होता।

वॉटर और डस्‍ट रेजिस्टेंट के लिए इसमें कई एडवांस फीचर्स जैसे हीट रजिस्‍टेंट ग्‍लू, वॉटरप्रूफ सर्किट, चार्जिंग पोर्ट, सिम कार्ड स्‍लॉट और माइक्रोफोन, स्‍पीकर जैसे खुले हिस्‍से में सिलिकॉन सील का इस्‍तेमाल किया गया है।

तो अगर अचानक बारिश शुरू हो जाए और आपको जल्दी से कैब की बुकिंग करनी पड़े, या दोस्तों ने आपको धोखे से मस्‍ती में पूल में धकेल दिया, तो चिंता मत करिए क्‍योंकि OPPO F27 Pro+ 5G इन सभी का सामना बिना किसी शिकायत के कर सकता है, फिर चाहे आप कितने भी क्‍यों न भीग जाएं।

F27 Pro+ 5G जी सिर्फ बारिश से ही नहीं, बल्कि मानसून के दौरान होने वाली दिक्‍कतों जैसे फिसलन और गिरने से भी निपटने के लिए डिज़ाइन किया गया है। F27 Pro+ 5G में 360-डिग्री आर्मर बॉडी दी गई है जो इसके बाहरी और अंदर पड़ने वाले झटकों से निपट सकती है, ताकि आपका फोन पूरी तरह से सुरक्षित रहे और आप आराम से स्‍क्रॉल करते रहें।

फोन में सामने की तरफ, वाइब्रेंट डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 लगा है, जो अपने पिछले वर्जन के मुकाबले 180% ज्‍यादा रजिस्‍टेंट देता है। F27 Pro+ 5G में ऐसे कई इनोवेशन दिए गए हैं जो इसकी सुरक्षा को और बढ़ा देते हैं।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

फोन के चारों कोनों को बैक कवर से जोड़ा गया है, जिसकी वजह से अगर फोन गिर जाता है तो फोन से कवर अलग होने का खतरा नहीं रहता। इसका मतलब अगर आपका फोन भी मेरी तरह बारिश के दौरान अक्‍सर फिसल कर गिर जाता है तो इसमें आपको बार-बार सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आपने सही समझा। ओप्पो ने इसमें ऐसे कई उपाए किए हैं जिसकी वजह से गिरने के दौरान इसके इंटरनल पार्ट पूरी तरह से सुरक्षित रहते हैं। इसके लिए इसके मदरबोर्ड के फ्रंट कवर में हाई स्‍ट्रेंथ और हाई थर्मल कंडक्‍टिविटी वाला AM03 एल्युमिनियम एलॉय लगा हुआ है।

ओप्पो ने F27 Pro+ को 150 से ज्‍यादा कठोर परीक्षणों से गुजारा गया है जो इंडस्‍ट्री स्टैंडर्ड से परे हैं, ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि यह वास्तविक दुनिया में इसी तरह काम करेगा। F27 Pro+ 5G को 20,000 प्लग/अनप्लग टेस्ट और 42,000 माइक्रो ड्रॉप टेस्‍ट से भी गुजारा गया, साथ ही कई दूसरे कड़े टेस्‍ट से भी इसे गुजारा गया है जिसकी वजह से स्विस एसजीएस से इसे प्रीमियम परफॉर्मेंस 5 स्टार ड्रॉप रेसिस्टेंस फॉर ओवरऑल सर्टिफिकेशन मिला।

इसके पास MIL-STD-810H मेथर्ड 516.8 सर्टिफिकेशन भी है, जो आमतौर पर मिलिट्री एप्लिकेशन के लिए बने हार्ड ड्राइव और लैपटॉप पर मिलता है। जिसमें पांच टेस्‍ट शामिल हैं: फंक्‍शनल शॉक, ट्रांसपोर्टेशन शॉक, फ्रैजिल्‍टी शॉक, ट्रांजिट ड्रॉप और क्रैश हैजर्ड शॉक।

इसका मतलब है कि F27 Pro+ 5G को भारत की कठिनतम स्थितियों और बारिश से होने वाले नुकसान से बचने के लिए बनाया गया है।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

प्रीमियम डिजाइन के लिए वीगन लेदर

OPPO F27 Pro+ 5G का एक खास फीचर है जो इसे दूसरे फोन से अलग बनाता है वो है इसका आकर्षक डिज़ाइन। F27 Pro+ 5G में सुपर-थिन डबल-कर्व्ड बॉडी दी गई है जिसके किनारे भी काफी पतले हैं। जिसकी वजह से इसे हाथ में पकड़ने के दौरान काफी आरामदायक अहसास मिलता है। यह सिर्फ 7.89 मिमी पतला है और इसका वजन केवल 177 ग्राम है।

F27 Pro+ 5G की बॉडी के पिछले हिस्‍से पर वीगन लेदर की कोटिंग है, साथ ही स्टेन रसिस्‍टेंट यानी हाथ के निशान या दाग न लगे इसके लिए खास सिलॉक्सेन की कोटिंग दी गई है। यह दो आकर्षक कलर ऑप्‍शन - डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी में आता है। डस्क पिंक जिसे देखने पर आपको सूरज ढलने के दौरान निकलने वाली किरणों का अहसास देता है। वहीं मिडनाइट नेवी कलर चांदनी रात की रोशनी में शांत आकाश की याद दिलाता है।

F27 Pro+ 5G, ओप्पो का पहला एफ सीरीज स्मार्टफोन है जिसमें फ्लैगशिप कॉस्मोस रिंग डिजाइन दी गई है। इसमें डबल रियर कैमरा सेटअप वाली उभरी हुई रिंग, किसी विंटेज हाई-एंड मैकेनिकल घड़ी के डायल जैसी लगती है और वीगन लेदर बैकप्लेट के साथ मिलकर F27 Pro+ 5G को काफी प्रीमियम लुक देता है।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

ऐसा डिसप्‍ले जो आपको पसंद आएगा

OPPO F27 Pro+ 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो है। FHD प्‍लस, 3डी कर्व्ड डिस्प्ले की वजह से तेज रोशनी में भी स्‍क्रीन में साफ देखा जा सकता है साथ में कॉर्निंग अल्ट्रा-टफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्‍शन भी दिया गया है।

फोन में देखने का अनुभव और बेहतर हो इसके लिए इसमें 300% वॉल्यूम मोड दिया गया है जो मैक्स वॉल्यूम को तीन गुना बढ़ा देता है ताकि जब भी आप अपने पसंदीदा वीडियो देखें उस समय आपको रियल एक्‍सपीरियंस मिल सके। डिस्प्ले में ओप्पो का स्प्लैश टच अल्गोरिदम दिया गया है जिसकी मदद से आपके हाथ भीगे होने पर भी ये टच को पहचा लेता है। इसका मतलब बारिश के दौरान अगर आप पूरी तरह भीग जाएं, तब भी F27 Pro+ 5G से मैसेजिंग कर सकते हैं।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

AI-पावर्ड एनहांसमेंट के साथ ड्युल कैमरा

ओप्पो की एफ सीरीज हमेशा से अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए जानी जाती रही है और जो लोग बजट में रहकर फोटोग्राफी का शौक रखते हैं उनके लिए ये सीरीज पसंदीदा रही है। F27 Pro+ 5G में तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 8MP का सेल्फी कैमरा लगा हुआ है। F27 Pro+ 5G के कैमरों को AI इरेजर, AI फोटो रीटचिंग, नाइट पोर्ट्रेट, फ्लैश स्नैपशॉट और AI इमेज मैटिंग जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं।

यानी चाहे कैसी भी लाइट क्‍यों न हो कोई भी लोकेशन हो, OPPO F27 Pro+ 5G के पास आपकी फोटो को आपकी पसंद के मुताबिक बनाने के लिए काफी ट्रिक्स हैं।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

SUPERVOOCTM चार्जिंग और बैटरी हेल्‍थ इंजन देता है इसे लंबा टाइम

अपने रोजमर्रा की कंम्‍यूनिकेशन जरूरतों को पूरा करने के लिए नया फोन खरीदने से पहले एक फीचर सभी की जरूरत बन चुका है वो है फास्‍ट चार्जिंग जो आजकल की जनरेशन वाले स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक जरूरी सुविधा बन गई है,

F27 Pro+ 5G इसमें बेस्‍ट है क्योंकि इसके साथ 67 W सुपरवुक टीएम फास्ट चार्जर मिलता है जो 5000mAh की बैटरी को 0 से 100% सिर्फ 44 मिनट में चार्ज कर सकता है। 20 मिनट की फास्‍ट चार्जिंग करने पर इसकी बैटरी 56% तक चार्ज हो जाती है, जिसकी वजह से आप बिना चार्जिंग की टेंशन लिए F27 Pro+ 5G को ज्‍यादा समय तक यूज कर सकते है।

हालांकि, फास्‍ट चार्जिंग से फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ सकता है और लेकिन यहीं पर दूसरे ब्रांड पीछे रह जाते हैं। OPPO F27 Pro+ 5G में सेल्‍फ डेवलप बैटरी हेल्थ इंजन दिया गया है जो बैटरी पर नजर रखता है और ये सुनिश्चित करता है कि फोन यूज करने के 50 महीने बाद फोन की बैटरी हेल्‍थ अच्‍छी बनी रहे।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

सुपर स्मूथ लॉन्ग-टर्म ऑपरेटर

OPPO F27 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन 50-महीने प्रोटेक्शन के साथ लंबे समय तक स्मूथ परफॉर्मेंस का वादा करता है। इसमें दिए गए मीडियोटेक 6nm डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर की वजह से OPPO F27 Pro+ 5G में 4 साल तक स्‍मूद गेमिंग परफार्मेंस मिलती है।

नया OPPO F27 Pro+ 5G दो वेरिएंट्स - 8GB/128GB और 8GB/256GB में उपलब्ध है। अगर आप वर्चुअल रैम फंक्शन को एनेबल करते हैं तो इसकी रैम को 8जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है, जबकि इसमें दिए गए हाई स्‍पैक्‍ड स्टोरेज ऑप्‍शन की मदद से आपको अपने खास की यादों और पसंदीदा गेम को हर समय अपने साथ रखने के लिए पर्याप्त मैमोरी स्‍पेस मिल जाता है।

कलर OS 14 - कस्टमाइजेशन और फीचर्स

F27 Pro+ पर सभी चीजे एकदम स्मूथ रन करें इसके लिए ओप्पो का एंड्रॉयड 14 पर बेस्‍ड कलर OS 14 दिया गया है। कलर OS में कई लेटेस्‍ट फीचर्स मिलते हैं जिसकी मदद से OPPO F27 Pro+ को अपनी मनपसंद के मुताबिक कस्टमाइज़ कर सकते हैं साथ ही जब आप गेम खेलते हैं या अपने सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हैं तो इसके बैक में सभी चीजे एकदम स्‍मूद रन करती हैं।

OPPO F27 Pro+ 5G फर्स्ट इम्प्रेशन

OPPO F27 Pro+ 5G को लेकर मेरी क्‍या राय है

इसके फीचर्स और डीटेल्‍स को परखने के बाद ये साफ तौर पर कहा जा सकता है OPPO F27 Pro+ 5G एक बेहतरीन स्‍मार्टफोन है जो भारत में बारिश के दौरान आने वाली मुश्‍किल परिस्‍थितियों में यूज करने के लिए बनाया गया है। इसमें आईपी 69, आईपी 68, आईपी 66 रेटिंग और 360-डिग्री आर्मर बॉडी दी गई है जो ये सुनिश्चित करती है कि बारिश, धूल और फोन गिरने से होने वाले नुकसान के लिए आपको कभी चिंता न करनी पड़े, भले ही बारिश में आप पूरी तरह भीग क्‍यों न जाएं।

इसके अलावा इसमें ज्‍यादा मजबूत बिल्‍ड, अल्ट्रा-इमर्सिव 3डी कर्व्ड 120 हर्ट का डिसप्‍ले दिया गया है जो इसमें स्‍मूद एक्‍सपीरियंस देता है वो भी फास्‍ट चार्जिंग फीचर के साथ। OPPO F27 Pro+ 5G एफ सीरीज का एक बेहतरीन मॉडल है। इसकी कीमत पर नजर डाले तो 8 GB+128GB वर्जन के लिए 27,999 रुपये और 8 GB+256 GB वर्जन के लिए 29,999 रुपये में इसे फ्लिपकार्ट, अमेज़न, मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो स्टोर से खरीद सकते हैं। नई डिवाइस 20 जून से पहली सेल के दौरान नीचे दिए गए ऑफर के साथ उपलब्‍ध होगी।

  • 1199 रु में 6 महिने तक एक्‍सीडेंटल और लिक्‍विड डेमैज प्रोटेक्‍शन का फयदा उठा सकते हैं।
  • कंज्‍यूमर 6 महिने तक नो कॉस्‍ट ईएमआई और बिना किसी डाउन पेमेंट के 9 महिने तक का कंज्‍यूमर लोन प्राप्‍त कर सकते हैं।
  • OPPO F27 Pro+ 5G पर अगर आप अपग्रेड करते हैं तो 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। मौजूदा ओप्पो ग्राहको 1000 रुपये तक अतिरिक्त लॉयल्टी बोनस भी दिया जाएगा।
 
Best Mobiles in India

English summary
The Oppo F27 Pro+ 5G is India's first super-rugged monsoon-ready smartphone. Click to read our first impressions of the Oppo F27 Pro+ 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X