भारत में आज लॉन्च होने जा रहा Oppo का Waterproof स्मार्टफोन, 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
OPPO F27 Pro+ 5G : स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो (OPPO) ने अभी हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप F27 Pro Plus 5G को टीज करते हुए, आज यानी 13 जून को लॉन्च करने का खुलासा किया था। यह फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
लॉनिचंग के बाद इसे बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए Flipkart पर फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लिस्ट भी हो चुकी है। तो आइए आपको आगे इसके सभी फीचर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

ब्रांड ने अपने इस फोन को X पर पोस्ट करते हुए बताया है कि, OPPO F27 Pro Plus 5G में डुअल 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और ऑल राउंड रग्डनेस के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की प्रोटेक्शन दी जाएगी। बेहतरीन डिस्प्ले परफॉर्मेंस के साथ अपग्रेड किए गए फीचर्स को भी कंपनी ने टीज किया है।
ब्रांड के अनुसार यह देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी के अनुसार इसमें वाटरप्रूफ माइक्रोफोन, स्पीकर ओपनिंग, सिम कार्ड स्लॉट पिनहोल और USB पोर्ट भी दिए गए हैं।

ओप्पो की मानें तो इसके माइक्रोफोन ओपनिंग और ईयरपीस स्पीकर को फिल्म से कवर किया गया है, जो ऑडियो को पास होने देता है, लेकिन पानी को बाहर रखता है।
साथ ही USB यूनिट को सिलिकॉन रिंग से सिक्योर किया गया है। ओप्पो का कहना है कि, डिवाइस एक नए वाटरप्रूफ सर्किट डिज़ाइन का इस्तेमाल करता है। F27 प्रो प्लस का डिस्प्ले गीले हाथों से भी स्मूदली काम करेगा।

OPPO F27 Pro Plus 5G के स्पेक्स- ओप्पो के इस आगामी फोन की डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा रहा है।
वहीं, कैमरा सेटअप के लिए फोन में Cosmos Ring डिजाइन देखने को मिल सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, ओप्पो का यह फोन केस-फ्री आ सकता है। यानी कि, यूजर इसे बिना कवर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है। जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Midnight Navy और Dusk Pink दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बैक रियर पर लैदर बैक पैनल देखने को मिलेगा।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसे IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। इसमें यूजर्स को मिल्ट्री-ग्रेड ड्यूरिबिल्टी औक MIL-STD-810H रेटिंग मिलेगी।
Oppo F27 Pro Plus कीमत- कहा जा रहा है कि, यह फोन चीन में लॉन्च हुए Oppo A3 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा। अगर ऐसा होता है तो इसकी कीमत भी भारतीय बाजार में समान हो सकती है।
आपको बता दें, ओप्पो A3 प्रो शुरूआती कीमत चीन में CNY 1,999 है। ऐसे में F27 प्रो प्लस की कीमत देश में करीब 25,000 रुपये तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








