Home
Mobile

भारत में OPPO F27 Pro Plus 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart के जरिए होगी बिक्री

OPPO F27 Pro Plus 5G India Launch Date: स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने भारत में अपने आगामी स्मार्टफोन OPPO F27 Pro Plus 5G के लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। देश में कंपनी अपनी F सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन 13 जून को लॉन्च करने जा रही है।

इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि, इसे बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। Flipkart पर फोन की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लिस्ट हो चुकी है। लिस्टिंग के बाद इसके ऑफिशियल लुक और खास फीचर्स पर से भी पर्दा उठ चुका है।

भारत में OPPO F27 Pro Plus 5G की लॉन्च डेट कंफर्म

वहीं ब्रांड की मानें तो यह देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें IP69, IP68 और IP66 रेटिंग मिलेंगे। इसके साथ ही कंपनी के अनुसार इसमें वाटरप्रूफ माइक्रोफोन, स्पीकर ओपनिंग, सिम कार्ड स्लॉट पिनहोल और USB पोर्ट भी दिए गए हैं।

ओप्पो की मानें तो इसके माइक्रोफोन ओपनिंग और ईयरपीस स्पीकर को फिल्म से कवर किया गया है, जो ऑडियो को पास होने देता है, लेकिन पानी को बाहर रखता है। साथ ही USB यूनिट को सिलिकॉन रिंग से सिक्योर किया गया है। ओप्पो का कहना है कि, डिवाइस एक नए वाटरप्रूफ सर्किट डिज़ाइन का इस्तेमाल करता है। F27 प्रो प्लस का डिस्प्ले गीले हाथों से भी स्मूदली काम करेगा।

भारत में OPPO F27 Pro Plus 5G की लॉन्च डेट कंफर्म

OPPO F27 Pro Plus 5G के स्पेक्स- ओप्पो के इस आगामी फोन की डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा रहा है। वहीं, कैमरा सेटअप के लिए फोन में Cosmos Ring डिजाइन देखने को मिल सकती है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, ओप्पो का यह फोन केस-फ्री आ सकता है। यानी कि, यूजर इसे बिना कवर के भी इस्तेमाल कर सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Midnight Navy और Dusk Pink दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन के बैक रियर पर लैदर बैक पैनल देखने को मिलेगा।

भारत में OPPO F27 Pro Plus 5G की लॉन्च डेट कंफर्म

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसे IP69, IP68 और IP66 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है। इसमें यूजर्स को मिल्ट्री-ग्रेड ड्यूरिबिल्टी औक MIL-STD-810H रेटिंग मिलेगी।

फिलहाल कंपनी ने OPPO F27 Pro Plus 5G को लेकर अन्य डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में फोन के अन्य फीचर्स पर से भी पर्दा उठ सकता है। कीमत की बात करें तो यह लॉन्चिंग के बाद ही कंफर्म हो पाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO F27 Pro Plus to launch in India on June 13 know price and specs and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X