OPPO F29 5G, F29 Pro 5G आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें खास स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत
OPPO F29 सीरीज आज भारत में लॉन्च हो रही है, जिसमें OPPO F29 5G और OPPO F29 Pro 5G मॉडल शामिल होंगे। यह सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी स्पेसिफिकेशन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आएगी। OPPO F29 सीरीज का उद्देश्य यूजर्स को बेहतर प्रदर्शन और ज्यादा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन ऑफर करना है।
OPPO F29 सीरीज की भारत में संभावित कीमत
OPPO F29 सीरीज आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च हो रही है। लॉन्च के बाद OPPO F29 5G और F29 Pro 5G अमेजन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और मेनलाइन रिटेल चैनलों पर उपलब्ध होंगे। उम्मीद की जा रही है कि OPPO F29 की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी, जबकि OPPO F29 Pro 5G की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है। लॉन्च के बाद दोनों स्मार्टफोन Amazon और OPPO के ई-स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह स्मार्टफोन हाई-एंड फीचर्स के साथ बजट-फ्रेंडली प्राइज रेंज में आने वाले हैं, जो कस्टमर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं।

OPPO F29 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
OPPO F29 5G: ओप्पो एफ29 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट शामिल होगा, साथ ही इसमें 6,500mAh की एक बड़ी बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन को 360-डिग्री आर्मर बॉडी से सुरक्षित किया गया है, जो टिकाऊपन प्रदान करेगा। इसमें IP66/IP68/IP69 रेटिंग होगा, और इसमें AI कैमरा सिस्टम के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
OPPO F29 Pro 5G: प्रो वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 -Energy चिपसेट होगा और यह 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में 360-डिग्री आर्मर के साथ अतिरिक्त टिकाऊपन और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स होंगी, जो इसे अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड का उपयोग करने की अनुमति देती हैं। OPPO F29 5G का डिजाइन मार्बल व्हाइट और ग्रेनाइट ब्लैक कलर में मिलेगा, और इसमें AI कैमरा सिस्टम के साथ f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मेन कैमरा होगा।


Click it and Unblock the Notifications








