OPPO F29 सीरीज ने भारत में ली शानदार एंट्री, 6,000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
OPPO F29 Series Launched: OPPO ने भारत में अपनी नई F29 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें OPPO F29 और OPPO F29 Pro शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स कंपनी के मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं, जिसमें कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। OPPO ने इस सीरीज में IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, 6,000mAh बैटरी, और Gorilla Glass प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं दी हैं।
ये सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई OPPO F27 सीरीज के सक्सेसर के रूप में पेश की गई हैं। इन डिवाइस की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। आइए इस सीरीज के बारे में जानते हैं। Samsung, OnePlus और iQOO जैसी कंपनियां भी इसी प्राइस रेंज में बेहतरीन स्मार्टफोन्स पेश कर रही हैं, इसलिए आपको अपने उपयोग और जरूरत के हिसाब से फैसला लेना चाहिए।

OPPO F29 सीरीज की कीमत
इस सीरीज में OPPO F29 को एक वेरिएंट और F29 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
OPPO F29 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
OPPO F29 Pro की कीमत की बात करें तो 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये, 8GB + 256GB की कीमत 29,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।
कलर ऑप्शन की बात करें तो OPPO F29 को Solid Purple और Glacier Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
वहीं OPPO F29 Pro Marble White और Granite Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो इसे OPPO ई-स्टोर, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।
OPPO F29 की सेल 27 मार्च से और OPPO F29 Pro 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
OPPO F29 Pro के फीचर्स
डिस्प्ले
- 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट
- UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X रैम
कैमरा
- 50MP OV50D40 प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ कैमरा
- 16MP Sony IMX480 सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
- 6,000mAh बैटरी
- 80W SUPERVOOC फ्लैश चार्जिंग
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
- Android 15 बेस्ड ColorOS 15
- 2 साल के OS अपडेट
- 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स
अन्य फीचर्स
- IP66/IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
- MIL-STD सर्टिफिकेशन
- आउटडोर मोड, ग्लोव मोड, स्प्लैश टच
- गेम-एक्सक्लूसिव वाई-फाई एंटीना
OPPO F29 के फीचर्स
डिस्प्ले
- 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस
- Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन
प्रोसेसर
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट
- UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR4X रैम
कैमरा
- 50MP Samsung S5KJNS प्राइमरी कैमरा
- 2MP डेप्थ कैमरा
- 16MP Sony IMX480 फ्रंट कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
- 6,500mAh बैटरी
- 45W SUPERVOOC चार्जिंग
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
- Android 15 बेस्ड
- 2 साल के OS अपडेट
- 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स
अन्य फीचर्स
- IP66/IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस
- MIL-STD सर्टिफिकेशन
- USB Type-C पोर्ट, AI Unblur, AI Eraser 2.0, AI Livephoto
- रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications








