Oppo F29 Pro 5G के लीक फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा
Oppo F29 Pro 5G स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है और यह लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह फोन पहले ही भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर CPH2705 मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिया था। हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन से पुष्टि हुई कि यह स्मार्टफोन Oppo F29 Pro 5G होगा। अब एक फेमस टिप्सटर ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन भी लीक कर दिए हैं।
यहां देखें कब होगा लॉन्च
Oppo ने अभी तक के अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन मार्च के आखिर या फिर अप्रैल की शुरूआत में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी जल्द ही फोन को टीज करना शुरू कर सकती है और लॉन्च डेट भी अनाउंस कर सकती है।

Oppo F29 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
Oppo F29 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का क्वाड कवर्ड AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। टिप्सटर Sudhanshu Ambhore के अनुसार यह फोन Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
Oppo F29 Pro 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की एक बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Oppo F29 Pro 5G स्मार्टफोन को Oppo A5 Pro की रिब्रांडेड मॉडल भी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








