भारत आया ओप्पो एफ3 प्लस सेल्फी एक्सपर्ट ड्युअल फ्रंट कैमरा स्मार्टफोन
ओप्पो ने भारत में उतारा अपना नया सेल्फी एक्सपर्ट ओप्पो एफ3 प्लस
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने गुरुवार को एफ3 प्लस नाम का नया स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारा है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन ड्युअल फ्रंट सेल्फी कैमरा और 120 डिग्री वाईड एंगल ग्रुप सेल्फी कैमरा से लैस है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 30,990 रुपए रखी है।

ओप्पो एफ3 प्लस को खरीदने के लिए आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा। यह फोन 1 अप्रैल, 2017 से यह फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसका प्री-ऑर्डर गुरुवार से लेकर 31 मार्च तक चालू रहेगा।
ओप्पो की नई ब्रांड एम्बेसडर दीपिका पादुकोण और फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने इस ईवेंट के दौरान ओप्पो एफ3 प्लस के साथ अपना सेल्फी का अनुभव शेयर किया।

ओप्पो एफ3 प्लस ड्युअल सेल्फी फ्रंट कैमरा से शानदार सेल्फी लेता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा और ग्रुप सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाईड एंगल लेंस दिया गया है। स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का ही रियर कैमरा भी है।
ओप्पो एफ3 प्लस स्मार्टफोन 6 इंच फुल एचडी जेडीआई इन सेल 2.5 कर्व्ड डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी है। इस फोन में 1.95GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 एसओसी प्रोसेसर है। ग्राफ़िक्स के लिए इस फोन में अड्रेनो 510 जीपीयू है, साथ ही इसमें 4जीबी रैम भी दी गई है।
नया स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन की बैटरी 4000mAh पॉवर की है।


Click it and Unblock the Notifications








