Home
Mobile

Oppo F31 Pro+, F31 Pro और F31 लॉन्च, जानें तीनों के बीच अंतर?

Oppo ने भारत में अपनी नई F31 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन उतारे हैं- Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro+। कंपनी का दावा है कि ये फोन स्मूद परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी और एडवांस्ड ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। इनमें MediaTek Dimensity 6300/7300 Energy चिपसेट्स दिए गए हैं, जबकि टॉप मॉडल Oppo F31 Pro+ को Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

तीनों ही फोन में 7,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H 360° Armour Body दी गई है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत।

Oppo F31 Pro+, F31 Pro और F31 लॉन्च

Oppo F31 स्पेसिफिकेशन

Oppo F31 में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 Energy प्रोसेसर और Vapor कूलिंग चेंबर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। यह फोन ColorOS 15 पर चलता है और इसे 2 साल के OS व 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें अंडरवॉटर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी मोड भी मिलते हैं।

Oppo F31 Pro

इस फोन में भी 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसे MediaTek Dimensity 7300 Energy चिपसेट और 5219 mm² SuperCool VC सिस्टम से लैस किया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। बैटरी 7,000mAh की है जिसमें 80W चार्जिंग सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

Oppo F31 Pro+

इसका डिस्प्ले थोड़ा बड़ा है - 6.8 इंच AMOLED पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और SuperCool VC सिस्टम दिया गया है। फोन में 12GB RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें भी वही 7,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग सपोर्ट है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP सेकेंडरी सेंसर है, जबकि फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Oppo F31 सीरीज की भारत में कीमत

  • Oppo F31 5G - ₹22,999
  • Oppo F31 Pro 5G - ₹26,999
  • Oppo F31 Pro+ 5G - ₹32,999

ये तीनों स्मार्टफोन 19 सितंबर से Flipkart, Amazon और Oppo e-store पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X