Home
Mobile

OPPO F31 सीरीज कब होगी लॉन्च; 7000mAh बैटरी और दमदार डिजाइन वाला ‘Durable Champion'

OPPO F31 Series Launch: स्मार्टफोन मार्केट में लगातार नए फोन लॉन्च होते रहते हैं। ऐसे में कोई भी कंपनी ऐसी नहीं हैं, जो आपने कस्टमर्स को ध्यान में रखकर नए फोन बनाती रही है। जैसे कि हम भारत में स्मार्टफोन बाजार में मिड-रेंज सेगमेंट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन है, इसी बीच OPPO ने अपनी नई F31 सीरीज़ 5G को 15 सितंबर को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।

कंपनी ने इस सीरीज को Durable Champion' टैगलाइन के साथ अनाउंस किया है, यानी ये डिवाइस मजबूती और लंबे समय तक चलने के लिए खास फोकस के साथ डिजाइन किया गया है। लेकिन यहां दिलचस्प बात सिर्फ बैटरी अपग्रेड नहीं है, बल्कि डिजाइन और स्ट्रैटेजी का ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो युवाओं और हैवी-यूजर्स दोनों को आकर्षित कर सकता है।

7000mAh बैटरी और दमदार डिजाइन वाली OPPO F31 सीरीज कब होगी लॉन्च

डिजाइन होगा काफी खास

लीक और टीजर इमेज में दिख रहा है कि इस बार OPPO ने बैक पैनल पर काफी एक्सपेरिमेंट किया है। गोल्ड/चैम्पेन कलर वेरिएंट में कैमरा मॉड्यूल से फैलती हुई हल्की-सी रेडियल टेक्सचर नज़र आती है, जो इसे प्रीमियम लुक देती है।

वहीं डीप ब्लू वेरिएंट में छोटे-छोटे चमकते पैटर्न नजर आते हैं, जैसे रात के आसमान में सितारे चमक रहे हों। दोनों फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल और फ्लैट साइड्स हैं, जो आजकल ट्रेंडी डिज़ाइन लैंग्वेज मानी जा रही है।

बैटरी अपग्रेड

OPPO ने इस सीरीज की पहचान ही बैटरी और चार्जिंग को बनाया है। इस सीरीज के दोनों फोन F31 और F31 Pro में 7000mAh की बैटरी दी जा रही है, जो पिछले जेनरेशन से यानी 6500mAh और 6000mAh से बढ़ाकर बड़ा अपग्रेड है।

इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो रोजाना के इस्तेमाल में लंबे बैकअप और तेज चार्जिंग का भरोसा देती है। लंबी बैटरी लाइफ उन लोगों के लिए बेहद जरूरी है जो सोशल मीडिया, गेमिंग और स्ट्रीमिंग में घंटों डूबे रहते हैं।

परफॉर्मेंस

इस सीरीज में तीन मॉडल F31, F31 Pro और F31 Pro+ होंगे। F31 में MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। यह पावर-एफिशियंसी और 5G कनेक्टिविटी पर फोकस करता है।

F31 Pro अपने पुराने वर्ज़न की तरह Dimensity 7300 के साथ आएगा। इसका फायदा गेमिंग और मिड-रेंज परफॉर्मेंस चाहने वालों को होगा। F31 Pro+ सबसे पावरफुल मॉडल होगा, जिसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी जाएगी।

क्लियर है कि OPPO ने हर कैटेगरी के यूज़र को टारगेट करने की कोशिश की है, जो खास तौर पर बैटरी-फोकस्ड, गेमिंग-फोकस्ड और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहने वाले के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Durable Champion या सिर्फ मार्केटिंग नहीं

आजकल स्मार्टफोन कंपनियां बैटरी साइज़ बढ़ाती हैं, लेकिन OPPO ने इस बार इसे अपनी ब्रांडिंग का हिस्सा बना दिया है। 'Durable Champion' टैगलाइन यह मैसेज देती है कि यह फोन सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि रोजाना के हैवी-डिमांड इस्तेमाल के लिए भी बनाया गया है।

भारतीय यूज़र्स अक्सर बैटरी बैकअप को लेकर सबसे ज़्यादा सजग रहते हैं। चाहे दिनभर कॉलेज लेक्चर्स हों, दफ्तर का काम, लंबी यात्राएं या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कर रहा हो ये फोन आपके लिए बेस्ट है। यही कारण है कि 7000mAh बैटरी इस सीरीज़ को एक मजबूत यूएसपी देती है।

मार्केट पर असर

OPPO F31 सीरीज़ सीधे तौर पर Samsung M सीरीज़, Realme Number सीरीज़ और Vivo Y सीरीज़ को चुनौती दे सकती है, जो अक्सर बैटरी और डिज़ाइन पर ध्यान देती हैं। लेकिन OPPO ने इन दोनों पहलुओं को एक साथ मजबूती से पैक कर दिया है।

अगर कीमतें मिड-रेंज (₹18,000-₹28,000) के बीच रखी जाती हैं, तो यह सीरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बड़ी हिट साबित हो सकती है। OPPO F31 सीरीज़ 5G सिर्फ एक और स्मार्टफोन लॉन्च नहीं है, बल्कि यह बैटरी सॉल्यूशन और टिकाऊ स्मार्टफोन की दिशा में एक नया कदम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO F31 Series 5G Launching in India on September 15 7000mAh Battery, Stylish Design, and ‘Durable Champion’ Tagline
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X