Home
Mobile

इस दिन ओप्पो लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N, देगा सैमसंग को टक्कर

ओप्पो ने आखिरकार अपने पहले फोल्डेबल फोन Oppo Find N (ओप्पो फाइंड एन) स्लेट के आने की पुष्टि कर दी है, जिसे ओप्पो इनो डे के दूसरे दिन 15 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन के फर्स्ट लुक डिजाइन से पता चलता है कि यह सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 फोल्डेबल फोन जैसा ही दिखता है।

इस दिन ओप्पो लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल फोन Oppo Find N, देगा सैमसंग को टक्कर

ओप्पो लॉन्च करने जा रहा है पहला फोल्डेबल मोबाइल फोन

Oppo Find N फोल्डेबल फोन के लॉन्च की घोषणा कंपनी के प्रोडक्ट चीफ पीट लाउ ने एक ब्लॉग पोस्ट में की है। हालांकि कंपनी ने पूरी इमेज शेयर नहीं की है बल्कि एक टीजर जारी किया है। गौरतलब हो कि यह चार साल से डेवलपमेंट में था। और अब मार्केट में धमाल मचाने के लिए तैयार है। साथ ही Samsung Galaxy Z Fold 3 फोल्डेबल मोबाइल फोन को भी कड़ी टक्कर दे सकता है।

पीटर लाउ के अनुसार, ओप्पो ने फोल्डेबल फोन की कुछ सबसे अधिक देखी जाने वाली चुनौतियों को हल कर दिया है, विशेष रूप से "डिस्प्ले में क्रीज, यूटिलिटी आस्पेक्ट्स, यूजर्स के एक्सपीरियंस और डिवाइस का स्थायित्व"। उन्होंने कहा कि ओप्पो फाइंड एन के पास बाजार में उपलब्ध बेहतरीन हिंज और डिस्प्ले डिजाइन होंगे।

Oppo Find N (ओप्पो फाइंड एन) के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

हालाँकि ओप्पो फाइंड एन फोल्डेबल फोन के स्पेशिफिकेशन्स के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड या हुआवेई मेट एक्स 2 जैसे अपने प्रतिस्पर्धी फोन के समान एक इनवर्ड फोल्डिंग डिज़ाइन की सुविधा होने की संभावना है। कुछ लीक से पता चलता है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8 इंच का OLED डिस्प्ले और हुड के नीचे स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर हो सकता है। इसके पीछे ColorOS 12 और Sony IMX766 50 MP प्राइमरी कैमरा के साथ आने की भी उम्मीद है। 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh की बैटरी एक और अनुमानित स्पेसिफिकेशन है।

जबकि Oppo के प्रोडक्ट चीफ पीट लाउ ने अपने खुले पत्र में स्मार्टफोन के लिए नए फॉर्म फैक्टर के बेहतरीन अनुभव का आश्वासन दिया है। उन्होंने उल्लेख किया है कि तेज़ चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट, कई फोकल लंबाई वाली मोबाइल फ़ोटोग्राफ़ी जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं।

Oppo Find N की कीमत क्या होगी?

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अभी तक Oppo Find N फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह सैमसंग गैलेक्सी जेड 3 फोल्डेबल स्मार्टफोन को चुनौती दे सकता हैं, जो मार्केट में पहले से ही मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Find N Foldable Smartphone Launch on 15 December
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X